Latest NewsविदेशPM मोदी ने की दिवंगत शिंजो आबे की पत्नी से मुलाकात

PM मोदी ने की दिवंगत शिंजो आबे की पत्नी से मुलाकात

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

टोक्यो: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने मंगलवार को जापान (Japan) के पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत शिंजो आबे (Late Shinzo Abe) की पत्नी अकी आबे (Aki Abe) से यहां अकासाका पैलेस (Akasaka Palace) में मुलाकात की और इस अपूरणीय क्षति पर गहरी संवेदना व्यक्त की।

आबे (67) की आठ जुलाई को उस समय गोली मारकर हत्या (Murder) कर दी गई थी, जब वह दक्षिणी जापानी शहर नारा में चुनाव प्रचार (Election Campaign) के दौरान एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टोक्यो (Tokyo) में जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार (Funeral) में मंगलवार को उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि भारत-जापान की दोस्ती पर यकीन करने वाले शिंजो आबे एक महान नेता और एक असाधारण मानव थे।

विदेश मंत्रालय ने किया ट्वीट

विदेश मंत्रालय ने ट्वीट किया, ‘‘राजकीय अंतिम संस्कार के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आबे की पत्नी अकी आबे से अकासाका पैलेस में मुलाकात की।
प्रधानमंत्री ने आबे से जुड़ी प्रिय यादों को याद किया और अपूरणीय क्षति पर गहरी संवेदना व्यक्त की।’’
मंत्रालय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी संवेदना व्यक्त करने के लिए प्रधानमंत्री किशिदा (Prime Minister Kishida) के साथ संक्षिप्त मुलाकात की।

spot_img

Latest articles

हेमंत सोरेन की अगुवाई में बजट सत्र की तैयारियों पर मंथन, विधानसभा संचालन पर जोर

Budget Session Preparations : झारखंड विधानसभा के षष्ठम सत्र के पंचम (बजट) सत्र, जो...

सरायकेला में अवैध शराब पर छापा, 20 लीटर महुआ जब्त, 400 किलो जावा नष्ट

Illicit Liquor Raided in Seraikela : नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग...

नीट छात्रा मौत मामले में पप्पू यादव ने किया नया खुलासा, पूछा- कौन है “संजय”, कौन है “गुप्ता”

NEET Student's Death Case: पटना के शंभू गर्ल्स हास्टल में रहकर NEET की तैयारी...

खबरें और भी हैं...

हेमंत सोरेन की अगुवाई में बजट सत्र की तैयारियों पर मंथन, विधानसभा संचालन पर जोर

Budget Session Preparations : झारखंड विधानसभा के षष्ठम सत्र के पंचम (बजट) सत्र, जो...

सरायकेला में अवैध शराब पर छापा, 20 लीटर महुआ जब्त, 400 किलो जावा नष्ट

Illicit Liquor Raided in Seraikela : नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग...