रांची धुर्वा के शालीमार बाजार में धूमधाम से होगा रावण दहन

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के धुर्वा के शालीमार बाजार में दो वर्ष बाद पांच अक्टूबर को धूमधाम से रावण दहन (Dhurva Ravana Dahan) किया जायेगा। रावण दहन महोत्सव के मुख्य वित्त मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव होंगे।

समिति के मुख्य संरक्षक आलोक कुमार दूबे (Alok Kumar Dubey) ने कहा कि असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है रावण दहन। इससे रोग,संकट, दोष और ग्रहों की विपरीत स्थिति से मुक्ति मिलती है।

उन्होंने जिला प्रशासन (District Administration) से व्यापक सुरक्षा एवं अग्निशामक की व्यवस्था सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है। इसकी तैयारी जोर शोर से की जा रही है।

परंपरा और मान्यता के साथ रावण दहन किया जाएगा

विजयादशमी रावण दहन समारोह (Vijayadashami Ravan Dahan Ceremony) समिति के अध्यक्ष संजीत यादव, महासचिव अभिषेक साहू एवं कोषाध्यक्ष रंजन यादव ने बताया कि चार अक्टूबर से रावण, कुंभकरण एवं मेघनाद का पुतला लगना शुरू हो जाएगा।

अतिथियों के लिए स्टेज का निर्माण कराया जा रहा है। परंपरा और मान्यता (Tradition And Belief) के साथ रावण दहन किया जाएगा।

Share This Article