अवैध रेलवे टिकट के खिलाफ RPF और CIB की संयुक्त कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार

रांची में RPF और CIB की संयुक्त कार्रवाई में अवैध रेलवे टिकट दलाली का खुलासा हुआ। आरोपी गिरफ्तार, 29,275 रुपये के टिकट, मोबाइल और आरक्षण मांग-पत्र बरामद किए गए।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट रांची और केंद्रीय खुफिया शाखा रांची की संयुक्त टीम ने रेलवे टिकटों की अवैध दलाली के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। 13 सितंबर 2026 को मिली गुप्त सूचना के आधार पर अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम ने रांची रेलवे बुकिंग काउंटर पर अचानक छापेमारी की और तलाशी अभियान चलाया।

इस दौरान पीआरएस काउंटर संख्या 5 से तत्काल टिकट खरीदकर निकल रहे एक युवक को संदिग्ध अवस्था में हिरासत में लिया गया।

पकड़े गए युवक की पहचान गिरिडीह जिले के देवरी थाना अंतर्गत रामूसरन निवासी 25 वर्षीय प्रवीण कुमार वर्मा के रूप में हुई है। तलाशी और पूछताछ के दौरान आरोपी के पास से 29,275 रुपये मूल्य के 4 लाइव पीआरएस रेलवे टिकट, 1 मोबाइल फोन, 3 भरे हुए और 4 खाली टिकट आरक्षण मांग-पत्र बरामद किए गए।

पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह आम यात्रियों के लिए टिकटों की व्यवस्था करके उनसे मनमाना अतिरिक्त शुल्क वसूलता था और इसे अपने व्यक्तिगत आर्थिक लाभ का जरिया बना रखा था।

पुलिस ने बरामद टिकटों और अन्य सामग्रियों को नियमानुसार जब्त कर लिया है तथा आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ RPF पोस्ट रांची में 13 सितंबर 2026 को मामला दर्ज कर लिया गया है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।