बड़ी खबर : विधायक जयराम महतो समेत चार को अग्रिम जमानत

डुमरी विधायक जयराम महतो को बरवाअड्डा थाना कांड में बड़ी राहत मिली। धनबाद की MP-MLA विशेष अदालत ने जयराम महतो समेत चार आरोपियों को अग्रिम जमानत दे दी।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद: डुमरी विधायक जयराम महतो को बरवाअड्डा थाना कांड संख्या 146/26 मामले में बड़ी राहत मिली है। धनबाद की MP-MLA विशेष अदालत ने मामले में जयराम महतो की अग्रिम जमानत मंजूर कर ली है।

अदालत ने जयराम महतो के अलावा सुशील मंडल, महेंद्र साव और राजकुमार मंडल को भी अग्रिम जमानत प्रदान की है। यह मामला 21 अगस्त को बरवाअड्डा थाना से जुड़ा है. मामले में थाना प्रभारी रवि कुमार के साथ कथित तौर पर गाली-गलौज करने, धमकी देने, सरकारी काम में बाधा डालने तथा हाजत में रखे गए गणेश दास को छुड़ाने का प्रयास करने जैसे आरोप लगाए गए थे।

घटना के बाद झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने जयराम महतो के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया था। एसोसिएशन की ओर से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने और कानूनी कार्रवाई की मांग की गई थी। साथ ही गिरफ्तारी की मांग को लेकर आंदोलन की चेतावनी भी दी गई थी।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।