Latest NewsUncategorizedहमें तो रोजगार चाहिए, इन्वेस्टमेंट चाहिए, फिर अडानी हो या अंबानी....सब का...

हमें तो रोजगार चाहिए, इन्वेस्टमेंट चाहिए, फिर अडानी हो या अंबानी….सब का स्वागत हैः अशोक गहलोत

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

जयपुर: CM Ashok Gahlot का कहना है कि गौतम अडानी (Gautam Adani) हों या कोई भी अडानी हों, अंबानी हों। अमित शाह (Amit Shah) के पुत्र जय शाह हों या कोई और।

जो भी इंडस्ट्री के लोग हैं, हम यहां पर सबका स्वागत करेंगे। हमें तो रोजगार (Employement) चाहिए, इन्वेस्टमेंट (Investment) चाहिए।

गहलोत शनिवार को जयपुर (Jaipur) के सीतापुरा में एमएसएमई कॉन्क्लेव (MSME Conclave) के बाद मीडिया से चर्चा कर रहे थे।

भाजपा को इन्वेस्ट समिट का विरोध उल्टा पड़ेगा

इन्वेस्ट राजस्थान समिट (Invest Rajasthan Summit) को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेताओं के बयानों पर मुख्यमंत्री गहलोत ने पलटवार करते हुए कहा कि इन्वेस्ट समिट की आलोचना करना और मुद्दा बनाना BJP को महंगा पड़ेगा। कल मैं उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ (Rajendra Rathod) को सुन रहा था।

राठौड़ जब तक बोलते नहीं हैं, तब तक उन्हें नींद नहीं आती है। उनकी बातों में कोई दम नहीं है। भाजपा को इन्वेस्ट समिट का विरोध उल्टा पड़ेगा।

हर नौजवान कहेगा कि उन्हें रोजगार की सुविधा मिल रही है, उस रोजगार का ये विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन्वेस्ट समिट में शुक्रवार को तीन हजार लोग आए, क्या ये कांग्रेस के लोग थे। ये कोई पार्टी का या प्राइवेट प्रोग्राम नहीं है, ये तो इन्वेस्टर्स का प्रोग्राम है। ये जो अड़चनें पैदा कर रहे हैं, उसकी निंदा करता हूं।

राजस्थान में निवेश का बेहतर वातावरण

राजस्थान में करीब ग्यारह लाख करोड़ रुपये के निवेश के प्रस्ताव आए हैं। इससे साफ है कि प्रदेश की छवि बदली है। अब इन्वेस्टमेंट फ्रेंडली डेस्टिनेशन (Friendly Destination) की छवि बनी है।

उन्होंने कहा कि राजस्थान में निवेश का बेहतर वातावरण है। रिफाइनरी बन रही है, तेल निकल रहा है, सोलर ऊर्जा में स्कोप है।

हम मानते है कि जितने एमओयू हुए हैं, वे शत प्रतिशत धरातल पर नहीं उतर सकते हैं लेकिन पचास प्रतिशत भी निवेश प्रस्ताव पूरे हों तो भी बहुत हैं। इसी का हम प्रयास कर रहे हैं।

इन्वेस्ट राजस्थान से करीब नौ लाख युवाओं के लिए रोजगार के अवसर मिलने की संभावना है।

spot_img

Latest articles

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

रातू से लापता दो नाबालिग बहनें सुरक्षित मिलीं, रेलवे स्टेशन से पुलिस ने किया बरामद

Two Missing Minor sisters Found Safe : रातू थाना क्षेत्र के चटकपुर मिलन चौक...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...

कचहरी चौक के पास देर रात हंगामा, पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार

Late Night Commotion Near Kachari Chowk: राजधानी के Kachari Chowk के पास बीती रात...

खबरें और भी हैं...

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...