झारखंड में भगवान बिरसा मुंडा की जन्मभूमि से कांग्रेस ने निकाली पदयात्रा

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी: कांग्रेस द्वारा चलायी जा रही भारत जोड़ो यात्रा के तहत सोमवार को भगवान बिरसा मुंडा (Lord Birsa Munda) की जन्म स्थली उलिहातू से कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा एक पदयात्रा (Padyatra ) निकाली गई।

पदयात्रा में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, झारखंड सरकार (Jharkhand government) के मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव, आलमगीर आलम, बन्ना गुप्ता, पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री सुबोध कांत सहाय, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व विधायक बंधु तिर्की, पूर्व विधायक सुखदेव भगत, पूर्व विधायक कालीचरण मुंडा, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राम कृष्णा चौधरी, डॉ अनिल बड़ाईक सहित भारी संख्या में कांग्रेसी नेताओं ने पदयात्रा में भाग लिया।

उलिहातू (Ulihatu) से शुरू हुई पदयात्रा किताहातु गांव में आकर सभा में तब्दील हो गई।

Share This Article