गुमला जिले में 15 को शुरू होगी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा

News Alert
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के संगठन सशक्तिकरण अभियान के संयोजक Alok Kumar Dubey ने कहा कि 15 अक्टूबर को गुमला जिले में भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) प्रारंभ होगी।

दूबे ने बुधवार को कहा कि लिट्टीटोली में स्व. कार्तिक उरांव (Self. kartik oraon) की समाधि पर माल्यार्पण के बाद पूर्वाह्न 11 बजे करमडीप चुग्गू से पदयात्रा प्रारंभ होग।

उन्होंने कहा कि संत पब्लिक कैथेड्रल मैदान (St. Public Cathedral Grounds) में संवाद के बाद सिसई रोड में बड़ाईक पेट्रोल पंप (Badaik Petrol Pump) के पास संवाद होगा।

यात्रा में प्रदेश कांग्रेस के सभी बड़े नेता शामिल होंगे

इसके बाद शहीद चौक में माल्यार्पण, पटेल चौक में माल्यार्पण और जसपुर रोड में शहीद अल्बर्ट एक्का (Martyr Albert Ekka) की प्रतिमा में माल्यार्पण एवं सभा आयोजित कर आठ किलोमीटर की पदयात्रा का समापन होगा। यात्रा में प्रदेश कांग्रेस के सभी बड़े नेता शामिल होंगे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Congress leader Rahul Gandhi) की बुधवार को 36 वें दिन भारत जोड़ो यात्रा दक्षिण भारत के कर्नाटक से गुजर रही है। इसे व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है।

इसी तरह झारखंड में भी यात्रा 10 अक्टूबर को भगवान बिरसा मुंडा (Lord Birsa Munda) के निवास स्थान उलीहातू से प्रारंभ हो गया है।

Share This Article