जमशेदपुर में बाइक चोर गिरोह का खुलासा, चोरी की 10 स्प्लेंडर बरामद

जमशेदपुर में पुलिस ने बाइक चोरी गिरोह का पर्दाफाश कर 10 चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की हैं। मामले में छह युवकों पर कार्रवाई हुई, जिनमें पांच विधि-विरुद्ध किशोर शामिल हैं।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जादूगोड़ा और धालभूमगढ़ थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चोरी की 10 स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की हैं। इस मामले में छह युवकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इनमें पांच विधि-विरुद्ध किशोर शामिल हैं।

यह कार्रवाई जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. ऐहतेशाम वकारिब के निर्देश पर की गई। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को वाहन चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने और इसमें शामिल लोगों की पहचान कर कार्रवाई करने का आदेश दिया था।

इसके बाद दोनों थानों की विशेष टीम ने छापेमारी और वाहन जांच अभियान चलाया। इसी दौरान चोरी की मोटरसाइकिलों का पता चला। पुलिस ने सभी 10 बाइक जब्त कर ली हैं। मामले में गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि पांच किशोरों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।