झारखंड : छठ में बिहार जाने वाली ट्रेनों में सीट फुल, वेटिंग में टिकट लेने को मजबूर

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद: छठ महापर्व (Chhat Mahaparv) नहाय खाय (Nahaye Khaye Date) के साथ 28 अक्टूबर को शुरू हो रहा है और 31 अक्टूबर को दूसरे अर्घ्यं के (Sandhya Aarg) साथ संपन्न होगा।

धनबाद से बड़ी संख्या में लोग छठ करने बिहार जाते हैं। ज्यादातर ने दो-तीन महीना पहले से ट्रेनों में रिजर्वेशन (Train Reservation) करा रखा है।

जिन्होंने नहीं कराया उन्हें अब आरक्षण मिलना संभव नहीं। साधारण बोगी में (Normal Boggy) भी अमूमन पैर रखने तक की जगह मिलनी मुश्किल हो जाती है।

25 से 27 अक्टूबर तक गंगा- दामोदर वनांचल मौर्य सहित बिहार

जानेवाली ट्रेनों की सभी श्रेणियों में लंबी वेटिंग लिस्ट है। ऐसे में तत्काल टिकट या पूजा स्पेशल का (Puja Special Ticket) ही विकल्प रह जाता है।

हालांकि, अब तक सिर्फ एक स्पेशल ट्रेन की (Special Train) घोषणा की गई है। वह भी खरना के दिन चलेगी, इसलिए यात्री उसमें कम दिलचस्पी दिखा रहे हैं।

Share This Article