Latest Newsक्राइमधनबाद की सलोनी ने राजेंद्र सरोवर में कूदकर दी जान, डॉक्टर ने...

धनबाद की सलोनी ने राजेंद्र सरोवर में कूदकर दी जान, डॉक्टर ने कहा- डिप्रेशन में नहीं थी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

धनबाद: जिले के मनईटांड़ कुम्हारपट्टी की 23 साल की सलोनी ने बेकारबांध राजेंद्र सरोवर में कूदकर जान दे दी। मामला गुरुवार की शाम 6 बजे का है।

पुलिस तालाब से बॉडी निकाल बरटांड़ के जालान अस्पताल ले गई, जहां उसे मृत (Death) घोषित कर दिया गया।

शव को SNMMCH भेज दिया गया। पता चलने पर सदर थाने पहुंचे सलोनी के पिता रवींद्र साव ने बताया कि उनकी बेटी ग्रेजुएट थी, घर में बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती थी।

कुछ दिनों से काफी परेशान थी। 7 दिनों से सोई नहीं थी।

गुरुवार की दोपहर में मनोचिकित्सक (Psychiatrist) Dr. शिल्पी कुमार से उसे दिखलाया था। घर आने पर दवा खाकर सो गई। शाम चार बजे जागी और घर से निकल गई। फिर उसकी मौत की (Death) ही खबर आई।

डॉक्टर ने कहा- डिप्रेशन में नहीं थी

सलोनी का इलाज करनेवाली डॉ शिल्पी कुमारी ने बताया कि उसने 7 दिनों से नहीं सोने की बात कही थी।

डिप्रेशन में (Depression) नहीं थी, पर कैरियर को लेकर परेशान जरूर थी। अभिभावकों को ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है।

भाई ने की सलोनी की पहचान

रवींद्र साव को मनईटांड़ में राशन की दुकान है। उन्होंने पुलिस को बताया कि देश शाम तक बेटी घर नहीं आई, तो उसे ढूंढना शुरू किया।

उनके बेटे को रेलवे स्टेशन पर बेकारबांध तालाब में किसी युवती की खुदकुशी की (Girl’s Suicide) खबर मिली।

वह बेकारबांध पहुंचा, तो सीढ़ियों पर पड़ी चप्पल से बहन की पहचान की। उसने फोन से पिता को खबर दी, उसके बाद वे थाने पहुंचे।

spot_img

Latest articles

वार्ड 49 में जमीला खातून की मजबूत पकड़, न्यू साकेत नगर में दिख रहा जनसमर्थन

Ranchi Municipal Corporation Elections : रांची नगर निगम चुनाव में वार्ड संख्या 49 से...

बेटियों को इतना सक्षम बनाए कि दहेज के लिए उलाहना न सहना पडे: एजे अंसारी

दहेज प्रथा पर बीएनएन इंटरनेशनल स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित रांची : बीएनएन इंटरनेशनल स्कूल...

श्री श्याम संघ की निशान शोभायात्रा 27 फरवरी को

फाल्गुन सुदी एकादशी को निशान अर्पण का विशेष धार्मिक महत्व रांची : श्री श्याम संघ...

सम्राट चौधरी ने शहीद सुबेदार संतोष कुमार की प्रतिमा का किया अनावरण

पटना : बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने रविवार को गया जी के...

खबरें और भी हैं...