रांची में गोवर्धन पूजा पर गोमाता की हुई आरती

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: भाजयुमो कला एवं खेल प्रकोष्ठ रांची महानगर के तत्वावधान में बुधवार को Govardhan Puja (गोवर्धन पूजा) पर कांके (Kanke) पिठौरिया स्थित ब्रह्मकुमारीज गोशाला (Brahma Kumaris Gaushala) में गोमाता की पूजा-अर्चना कर आरती उतारी गयी।

साथ ही बड़ी संख्या में गायों को भोजन कराया गया।

गाय गंगा की तरह पवित्र होती है

इस अवसर पर मुख्य अतिथि (Chief Guest) के रूप में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की संचालिका बीके राजमती, भाजपा अनुसूचित जाति के प्रदेश मीडिया प्रभारी अनिल कुमार, भाजयुमो कला एवं खेल प्रकोष्ठ रांची महानगर के संयोजक आशुतोष द्विवेदी, समाजसेवी मुकेश नायक ने संयुक्त रूप से कहा कि शास्त्रों के अनुसार गाय गंगा की तरह पवित्र होती है।

गाय (Cow) को लक्ष्मी (Maa Laxmi) का स्वरूप भी कहा जाता है। गोमाता अपने दूध (Milk) से स्वास्थ्य रूपी धन प्रदान करती है।

TAGGED:
Share This Article