Latest NewsUncategorizedमोरबी हादसे पर दुनिया भारत के साथ, कई देशों ने जताया शोक

मोरबी हादसे पर दुनिया भारत के साथ, कई देशों ने जताया शोक

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

मॉस्को/काठमांडू/वारसा/ नई दिल्ली: भारतीय प्रांत Gujarat गुजरात के मोरबी में पुल (Morbi Pool Accident) गिरने के हादसे में हुई मौतों पर दुनिया भारत के साथ दुखी है। कई देशों ने हादसे पर शोक जताकर गहरी संवेदना व्यक्त की है।

रूस के राष्ट्रपति ने गुजरात में पुल ढहने के दुखद घटनाक्रम पर संवेदना व्यक्त की

रूस (Russia) के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन (President Vladimir Putin) ने भारत (India) की राष्ट्रपति (Precident) और प्रधानमंत्री (Primeminister) को भेजे शोक संदेश में गुजरात में पुल ढहने (Bridge Collapse) के दुखद घटनाक्रम पर संवेदना व्यक्त की है।

उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जाहिर करने के साथ घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है। रूस के राजदूत डेनिस एलीपोव ने भी घटना पर शोक व्यक्त करते हुए पीड़ितों के साथ संवेदना जाहिर की है।

नेपाल के प्रधानमंत्री ने कहा कि गुजरात के मोरबी में पुल गिरने की दुखद घटना से उन्हें गहरा दुख हुआ है

नेपाल (Nepal) के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा (PM Sher Bahadur Deuba) ने कहा कि गुजरात के मोरबी (Morbi) में पुल गिरने की दुखद घटना से उन्हें गहरा दुख हुआ है।

उन्होंने बहुमूल्य जीवन के नुकसान पर भारत सरकार और भारत के लोगों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि उनकी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं।

पोलैंड के विदेश मंत्री ज्बिगन्यू राउ ने मोरबी में हुई घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया

पोलैंड (Poland) के विदेश मंत्री ज्बिगन्यू राउ (Jbignew Rau) ने मोरबी (Morbi) में हुई घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि इस शहर का भारत और पोलैंड के रिश्तों में अहम स्थान है।

भारत में अमेरिकी दूतावास ने घटना पर शोक व्यक्त किया

भारत में अमेरिकी दूतावास (US Embassy) ने घटना पर शोक व्यक्त किया है। दूतावास की ओर से Tweet कर कहा गया कि गुजरात (Gujarat) में पुल ढहने की घटना से भारत में अमेरिकी दूतावास अत्यधिक दुखी है।

इस भयावह हादसे के पीड़ितों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ट्वीट में घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की गयी है।

भारत में ब्रिटेन (Britain) के उच्चायुक्त एलेक्स एलिस ने भी घटना पर दुख व्यक्त करते हुए Tweet किया। उन्होंने घटना को भयावह और चौंका देने वाला करार दिया।

भारत में सिंगापुर (Singapore) के उच्चायुक्त साइमन वोंग ने कहा कि गुजरात के मोरबी में केबल ब्रिज (Cable Bridge) टूटने से कई लोगों की मौत से गहरा दुख हुआ है।

मृतकों, घायलों के परिवार और उनके दोस्तों के प्रति गहरी संवेदना जताते हुए उन्होंने कहा कि उनका दिल गुजरात के लोगों के साथ है।

spot_img

Latest articles

बाल मजदूरी मामले में बढ़ी मुश्किलें, हाईकोर्ट ने पूर्व सलाहकार की अंतरिम राहत खत्म की

Trouble Mounts in Child Labour Case: बाल मजदूरी कराने के आरोप से जुड़े मामले...

वाहन जांच में बड़ा खुलासा 3280 बोतल नशीला कफ सिरप जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार

Narcotic Cough Syrup Seized: बिहार में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान...

शादी समारोह में हर्ष फायरिंग बनी जानलेवा, युवक की मौत से गांव में मातम

Firing Turned Fatal: रोहतास जिले के सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के डोहनडीह (Dohnadih) गांव में...

पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर सियासत तेज, प्रियंका गांधी ने जताया समर्थन

Priyanka Gandhi Expressed Support: बिहार में सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक...

खबरें और भी हैं...

वाहन जांच में बड़ा खुलासा 3280 बोतल नशीला कफ सिरप जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार

Narcotic Cough Syrup Seized: बिहार में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान...

शादी समारोह में हर्ष फायरिंग बनी जानलेवा, युवक की मौत से गांव में मातम

Firing Turned Fatal: रोहतास जिले के सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के डोहनडीह (Dohnadih) गांव में...