Homeझारखंडझारखंड और पश्चिम बंगाल समेत एक साथ 12 से अधिक ठिकानों पर...

झारखंड और पश्चिम बंगाल समेत एक साथ 12 से अधिक ठिकानों पर ED का छापा

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सेना की जमीन बेचने वालों पर शिकंजा कस दिया है। ED  ने शुक्रवार सुबह झारखंड (Jharkhand) के रांची और पश्चिम बंगाल (West Bengal)  में कोलकाता समेत एक साथ 12 से अधिक ठिकानों पर छापा (Raid)  मारा है। ईडी इस समय बरियातू रोड स्थित सेना के कैंप की 4.55 एकड़ जमीन बेचने के मामले की जांच कर रहा है।

रजिस्ट्रार के यहां भी छापा  मारा गया

ED  ने कोलकाता के कारोबारी अमित अग्रवाल और एक अन्य कारोबारी विष्णु अग्रवाल के ठिकानों पर दबिश दी है। इसके अलावा बरियातू जमीन की रजिस्ट्री करने वाले दो सब रजिस्ट्रार के यहां भी छापा (Raid) मारा गया है।

दाखिल खारिज वाद संख्या 1298 आर-26/60-61 दर्ज

उल्लेखनीय है कि 14 लोगों को साल 2019 में सेना के कब्जे वाली 4.46 एकड़ जमीन (Land) बेची गई थी। यह जमीन रांची के बरियातू रोड स्थित बड़गाई अंचल के मोरहाबादी मौजा में है।

जमीन का खाता नंबर 557 और कुल रकबा 4.46 एकड़ है। इस जमीन  (Land) को बेचने वाले का नाम जयंत कर्नाड है। वह जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र के सात रिवर व्यू एन्क्लेव में रहता है।

राजस्व रिकॉर्ड की पंजी-टू में यह भूमि मुजेश्वर लक्ष्मण राव के पुत्र मुनजेश्वर मुकुद राव के नाम से दर्ज है। इसके साथ ही वर्ष 1960-61 में दाखिल खारिज वाद संख्या 1298 आर-26/60-61 दर्ज है।

spot_img

Latest articles

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

रांची में एनीमिया मुक्त झारखंड सप्ताह की तैयारी, 15 से 21 दिसंबर तक चलेगा विशेष अभियान

Preparations for Anaemia Free Jharkhand Week in Ranchi: एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के तहत...

पश्चिम बंगाल में SIR के बाद बड़ा बदलाव, वोटर लिस्ट से 58 लाख से ज्यादा नाम हटे

Major Change in West Bengal after SIR: पश्चिम बंगाल में जारी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन...

स्पष्ट लक्ष्य और ठोस कार्रवाई से ही जीते जाते हैं युद्ध: CDS अनिल चौहान

CDS Anil Chauhan : चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान ने कहा...

खबरें और भी हैं...