Homeझारखंडजमशेदपुर‌ MGM पुलिस ने दो चोरों को किया गिरफ्तार

जमशेदपुर‌ MGM पुलिस ने दो चोरों को किया गिरफ्तार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

जमशेदपुर : Jamshedpur MGM Police (जमशेदपुर की MGM पुलिस) ने बालीगुमा साईनगर निवासी बबिता देवी के घर पर गृहभेदन का खुलासा करते हुए दो चोरों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों ने आदित्यपुर केंदू गाछ के पास (Adityapur Kendu Gachh) रहने वाला गोपाल दास उर्फ चौड़ा और उलीडीह निवासी धर्मदेव शर्मा शामिल है। पुलिस ने इनकी निशानदेही में चोरी का लैपटॉप, नकद और गहने भी बरामद किए है।

मिली जानकारी के अनुसार गोपाल पूर्व में चार बार जेल जा चुका है। धर्मदेव ने बीटेक की पढ़ाई की है और फिलहाल घर के इंटीरियर (Interior) का काम करता है।

26 अक्टूबर से 5 नवंबर के बीच हुई थी चोरी

जानकारी देते हुए थाना प्रभारी राजू ने बताया कि 26 अक्टूबर को बबिता देवी का परिवार शहर से बाहर गया हुआ था। जब वे लोग 5 नवंबर को वापस आए तो घर के हालात बयां कर रहे थे कि घर पर चोरी हुई है।

मामला दर्ज कर एसआई नयन कुमार (SI Nayan Kumar) द्वारा अनुसंधान करते हुए दोनो आरोपियों को गिरफ्तार किया जबकि एक अन्य साथी अब भी फरार है जिसकी गिरफ्तारी के बाद और भी समान बरामद हो सकता है।

पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली कि धर्मदेव बीते दिनों बबिता के पड़ोस में काम करने के बाद बकाया राशि लेने गए था इसी बीच उसे जानकारी हुई की बबिता देवी का परिवार शहर से बाहर गया है।

जानकारी मिलने पर सभी ने Planning के तहत घटना को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

spot_img

Latest articles

राहुल गांधी का यूरोप दौरा, लंदन के रास्ते जर्मनी रवाना, बर्लिन में करेंगे अहम मुलाकातें

Rahul Gandhi's Europe Tour : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...

आजसू पार्टी में महिलाओं की मजबूत भागीदारी, रांची में हुआ मिलन समारोह

Strong Participation of Women in AJSU Party: आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में मिलन...

खबरें और भी हैं...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...