धनबाद रितिक पासवान मौत मामला : युवती के पिता और मामा काे पुलिस ने हिरासत में लिया

News Alert
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद: कतरास थाना क्षेत्र के BCCL की पासीटांड़ कॉलोनी में मंगलवार की रात मजदूर रितिक पासवान (23) का शव पेड़ से गमछे के फंदे में (Dhanbad Hrithik Paswan Death Case) लटकता मिला।

मृतक की मां मीना देवी ने इसे हत्या बताते हुए पास में ही रहनेवाले एक परिवार के खिलाफ रिपाेर्ट दर्ज कराई है। इसमें हत्या (Murder) की वजह प्रेम प्रसंग बताई गई है। मृतक की मां का आरोप है कि रितिक का पिछले 3 वर्षाें से पास की ही युवती से चल रहा था।

यह युवती के घरवालाें काे पसंद नहीं था। इसी वजह से उन्हाेंने रितिक काे बुलाकर उसकी हत्या कर दी और फिर इसे खुदकुशी का रूप देने के लिए शव काे पेड़ से लटका दिया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम (Post mortem) के लिए भेज दिया। साथ ही, युवती के पिता और मामा काे हिरासत में ले लिया। उनसे पूछताछ की जा रही है।

युवती के घर की एक लड़की रितिक को बुलाकर ले गई

मीना देवी के मुताबिक, प्रेम प्रसंग (love affairs) की जानकारी हाेने पर कुछ दिन पहले उनके घर युवती के परिजन आए थे। उन्हाेंने धमकी दी थी कि अगर रितिक उनकी बेटी से दूर नहीं हुआ, ताे उसे जान से मार डालेंगे। उन्हाेंने वैसा ही किया। इधर, पुलिस ने रात में ही रितिक का शव अपने कब्जे में ले लिया।

परिजनाें ने बताया कि मंगलवार की शाम युवती के घर की एक लड़की रितिक को बुलाकर ले गई। काफी देर तक रितिक नहीं लाैटा, ताे खोजबीन शुरू की गई।

उसी दाैरान देर रात युवती के घर के पास ही पेड़ से लटका मिला। आनन-फानन में गमछे को काटकर रितिक को कतरास के एक निजी नर्सिंग होम ले जाया गया। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की माता की लिखित शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज (Case registered) कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व अनुसंधान के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा।’’ – रणधीर प्रसाद, थाना प्रभारी, कतरास

Share This Article