रांची से हावड़ा के लिए चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन, देखें शेड्यूल

पश्चिम बंगाल सिविल सेवा परीक्षा और अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने रांची-हावड़ा परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। जानिए ट्रेन संख्या 08616 और 08615 का पूरा शेड्यूल।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi Howrah Special Train : ट्रेनों में अतिरिक्त भीड़ और पश्चिम बंगाल के विभिन्न जिलों में आयोजित पश्चिम बंगाल सिविल सेवा परीक्षा को देखते हुए यात्रियों व परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए ट्रेन संख्या 08616/08615 रांची-हावड़ा-रांची परीक्षा स्पेशल के परिचालन का निर्णय लिया गया है। इन ट्रेनों में एसएलआरडी के 2 कोच, सामान्य श्रेणी के 4 कोच और द्वितीय श्रेणी स्लीपर के 13 कोच समेत कुल 19 कोच होंगे।

ट्रेन संख्या 08616 रांची हावड़ा परीक्षा स्पेशल, यात्रा प्रारम्भ दिनांक 13/06/2026 शनिवार को रांची से प्रस्थान करेगी। इस ट्रेन का रांची प्रस्थान 21:30 बजे, मूरी आगमन 22:50 बजे प्रस्थान 22:52 बजे, झालिदा आगमन 23:17 बजे प्रस्थान 23:19 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 00:05 बजे प्रस्थान 00:10 बजे, भोजूडीह आगमन 01:00 बजे 01:02 बजे, आद्रा आगमन 01:30 बजे प्रस्थान 01:35 बजे, बांकुड़ा आगमन 02:25 बजे प्रस्थान 02:27 बजे, बिष्णुपुर आगमन 02:48 बजे 02:50 बजे, मेदिनीपुर आगमन 03:50 बजे प्रस्थान 03:52 बजे, खड़गपुर आगमन 04:10 बजे प्रस्थान 04:15 बजे एवं हावड़ा आगमन 06:30 बजे होगा।

ट्रेन संख्या 08615 हावड़ा रांची परीक्षा स्पेशल, यात्रा प्रारम्भ दिनांक 14/06/2026 रविवार को हावड़ा से प्रस्थान करेगी। इस ट्रेन का हावड़ा प्रस्थान 20:45 बजे, खड़गपुर आगमन 22:45 बजे प्रस्थान 22:50 बजे, मेदिनीपुर आगमन 23:15 बजे प्रस्थान 23:17 बजे, बिष्णुपुर आगमन 23:57 बजे 23:59 बजे, बांकुड़ा आगमन 00:20 बजे प्रस्थान 00:22 बजे, आद्रा आगमन 01:00 बजे प्रस्थान 01:05 बजे, भोजूडीह आगमन 01:35 बजे 01:37 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 02:27 बजे प्रस्थान 02:32 बजे, झालिदा आगमन 03:19 बजे प्रस्थान 03:21 बजे, मूरी आगमन 03:45 बजे प्रस्थान 03:47 बजे एवं रांची आगमन 05:15 बजे होगा।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।