राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बिरसा मुंडा के परिजनों से की मुलाकात

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) ने मंगलवार को भगवान बिरसा मुंडा के वंशजों से उनके गांव उलिहातू (Lord Birsa Munda Ulihatu) जाकर मुलाकात की।

उलिहातू में भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि देने और उनके परिजनों से मुलाकात करने के बाद वे रांची के लिए रवाना हो गईं।

खूंटी में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि दी

राष्ट्रपति के रांची रवाना होने के बाद बिरसा मुंडा के आवास पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। सभी लोग धरती आबा की प्रतिमा (Statue Of Earth ABA) पर पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए पहुंचे थे।

इस दौरान राज्यपाल रमेश बैस, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी और राज्य की महिला, बाल विकास एवं समाज कल्याण मंत्री जोबा मांझी ने भी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती (
Lord Birsa Munda Jayanti) पर उनकी जन्मस्थली उलिहातू, खूंटी में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Share This Article