Homeझारखंडझारखंड में कमलदेव गिरि हत्याकांड का में दो गिरफ्तार

झारखंड में कमलदेव गिरि हत्याकांड का में दो गिरफ्तार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) के चक्रधरपुर के चर्चित कमलदेव गिरि हत्याकांड (Kamaldev Giri murder case) का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपितों में गुलजार हुसैन उर्फ पिट्ठू और मतिउर उर्फ रहमान उर्फ दानिश शामिल है। घटना के दिन दाेनाें कमलदेव की रेकी कर रहे थे।

SP आशुतोष शेखर ने बताया कि 12 नवंबर को कमलदेव गिरि की हत्या (Murder) कर दी गई थी। घटना के दो दिन बाद पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया।

इसके लिए एसआईटी का गठन किया गया था जिसका नेतृत्व सहायक पुलिस अधीक्षक कपील चौधरी खुद कर रहे थे। मामले को सुलझाने के लिए टेक्निकल टीम और बम निरोधक दस्ता के साथ मिलकर जांच की गयी।

घटनास्थल से कांड में प्रयुक्त एक देशी बम को भी बरामद कर विनिष्ट करते हुए आवश्यक कार्रवाई की गयी। इसी क्रम में एसआईटी टीम ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया।

मुख्य आरोपी जाहिद अब भी फरार

एसपी ने कहा- कमलदेव हत्याकांड का मुख्य आरोपी सतीश प्रधान (26) है, जो चक्रधरपुर के कुरूलिया गांव का रहने वाला है। आपसी विवाद में सतीश प्रधान के साथ कमलदेव गिरी की झड़प हुई थी। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई राज्यों में छापेमारी की जा रही है।

पुलिस ने सतीश के अलावा जाहिद नामक एक और युवक काे हत्याकांड का मास्टरमाइंड बताया है। मामले के खुलासे के लिए 11 सदस्यीय एसआईटी गठित की गई है।

बता दें कि 12 नवंबर की शाम चक्रधरपुर के भारत भवन में बम से हमला कर कमलदेव गिरी की हत्या कर दी गई थी।

फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

एसपी ने बताया कि कमलदेव गिरी अपने घर से निकलकर रेलवे स्टेशन पहुंचे और स्टेशन से वापस लौटने के क्रम में भारत भवन चौक के पहले मौजूद अपराधियों ने उनकी हत्या कर दी।

इस मामले का मुख्य साजिशकर्ता सतीश प्रधान और जाहिद है जिन्होंने गुलजार और मातिउर के अलावा अपने चार अन्य साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। मामले में फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी (Raid) कर रही है।

spot_img

Latest articles

रांची में भारी वाहनों पर एक्शन, 5 गाड़ियां जब्त — 72,650 रुपये जुर्माना

Action taken Against Heavy Vehicles in Ranchi: राजधानी रांची में जिला प्रशासन ने सोमवार...

रांची में 10 दिसंबर को मजदूर संघ का धरना–प्रदर्शन, श्रम संहिताओं के खिलाफ आवाज तेज

Labor Union Protest: झारखंड राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ, जिला शाखा लोहरदगा ने 10...

मनरेगा कर्मियों ने मंत्री के घर का किया घेराव, ग्रेड पे और सुरक्षा की मांग तेज

MNREGA workers Surrounded the Minister's House: ग्रेड पे, नौकरी नियमित करने और सामाजिक सुरक्षा...

JSSC ने जारी किया स्नातक संयुक्त परीक्षा–2023 का अंतिम परिणाम, भर्ती प्रक्रिया तेज़ करने का निर्देश

JSSC Releases Final Result : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड सामान्य स्नातक...

खबरें और भी हैं...