Latest NewsUncategorizedPM मोदी ने कहा- अब 5G का जमाना, 4G यानी साइकिल और...

PM मोदी ने कहा- अब 5G का जमाना, 4G यानी साइकिल और 5G यानी विमान

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

अहमदाबाद: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कहा कि दुनिया बदल रही है, लोगों को बुनियादी सुविधाओं (Basic Features) के साथ अब मोबाइल (Mobile) चाहिए।

इसलिए केन्द्र सरकार डिजिटल इंडिया (Digital India) के मिशन को लेकर चला है। इसका उद्देश्य सभी को डिजिटल माध्यम में सशक्त बनाना है। भारत में मोबाइल डाटा (Mobile Data) दुनिया के देशों से सस्ता है।

इसके कारण लोगों को बड़ी मात्रा में रोजगार मिल रहे हैं। देश में चार लाख कॉमन सेंटर (Common Center) इसका उदाहरण है।

रविवार को नरेन्द्र मोदी गुजरात विधानसभा चुनाव (Gujarat Assembly Election) में भरुच जिले के नेत्रंग में विजय संकल्प सम्मेलन (Vijay Sankalp Sammelan) को संबोधित कर रहे थे।

मोदी ने कहा कि मोबाइल का उपयोग चिकित्सा के क्षेत्र में होने लगा है, लोग मोबाइल के जरिए शहरों के बड़े चिकित्सकों से घर बैठे इलाज करा रहे हैं। मोदी ने कहा कि अब तो 5G आ गया है।

बिरसा मुंडा की जयंती पर देश में जनजाति गौरव दिवस के रूप मनाने का निर्णय किया

4G और 5G का अंतर एक साइकिल तो दूसरा विमान के समान है। उन्होंने आदिवासी समाज और उनके विस्तार वाले क्षेत्रों में किए गए कामों को भी गिनाया। उन्होंने देश की प्रथम आदिवासी महिला को राष्ट्रपति बनने से रोकने के लिए कांग्रेस की आलोचना की।

मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने आदिवासी का सम्मान नहीं किया, लेकिन उन्होंने आदिवासी समाज के प्रेरणास्रोत गोविंद गुरु आदि के सम्मान के लिए काम किए।

बिरसा मुंडा की जयंती पर देश में जनजाति गौरव दिवस के रूप मनाने का निर्णय किया। मोदी ने कहा कि अंग्रेज के जमाने से आदिवासियों को वन में बांस की खेती करने से रोका जाता था। उन्होंने इस कानून को खत्म कराया, जिससे आदिवासी वनों में बांस की खेती कर आय अर्जित करने में सफल हुए हैं।

जनधन के साथ वन धन खाते खुलवाए

मोदी ने कहा कि उन्होंने आदिवासी क्षेत्रों में जनधन के साथ ही वन धन अकाउंट खुलवाए। इससे जंगलें में पैदा होने वाली 90 चीजों को सरकार अधिकतम मूल्य देकर खरीदती है। कांग्रेस के लोग ठेकेदारी करते थे, BJP के लोग सेवा करते हैं।

मातृभाषा में डॉक्टर-इंजीनियरिंग की पढ़ाई

BJP के संकल्प पत्र पर मोदी ने कहा कि यह व्यापक और सर्वस्पर्शी है, जो गुजरात को विकसित होने की दिशा में आगे लेकर बढ़ता दिखाई दे रहा है। उन्होंने लोगों से कहा कि संकल्प पत्र इतना स्पष्ट है कि इससे BJP और भी अधिक मतों से जीतने जा रही है।

मोदी ने कहा कि 75 साल तक कांग्रेस को यह नहीं सुझा कि डॉक्टर और इंजीनियरिंग की पढ़ाई भी देश की मातृभाषा में होनी चाहिए। उन्होंने इस पर काम करना शुरू कर दिया है। अधिकारियों को दौड़ाना शुरू किया है, वहीं भ्रष्टाचार को बिल्कुल बंद कराया है।

देश में तीन करोड़ गरीबों को मिले आवास

पीएम आवास योजना (PM Awas Yojana) का उल्लेख कर प्रधानमंत्री ने कहा कि पहले सरकार तय करती थी कि लोगों का घर कैसा होना चाहिए, लेकिन अब जिसे घर में रहना है, वह तय करता है कि उसका घर कैसा होगा।

मोदी ने बताया कि अब तक देश में इस योजना के तहत 3 करोड़ घर बन गए, जो फुटपाथ और झोपड़ी में रहते थे, उनका घर बना है। उन्होंने कहा कि गुजरात में 10 लाख पक्के मकान बन गया। 7 लाख लोगों ने दिवाली अपने घर में मनाई। आदिवासी पट्टे में 10 हजार घर बन गए।

कोरोना में तीन साल से 80 करेाड़ लोगों को मुफ्त अनाज

कोरोना महामारी (Corona Pandemic) पर मोदी ने कहा कि इतने बड़े देश में इतनी बड़ी महामारी (Pandemic) आई। उन्होंने गरीब के घर का चूल्हा नहीं बुझने दिया। कोई बच्चा भूखा नहीं सोए यह चिंता की।

तीन साल से 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज (Free Food Grains) पहुंचाया गया। भरुच में साढ़े आठ लोगों के घर में चूल्हा नहीं बुझने दिया। इसके बाद वैक्सीन की व्यवस्था की और लोगों की जिन्दगी बचाई। BJP सरकार ने एक साथ पूरे देश में वैक्सीन पहुंचाई।

दिल्ली से की आदिवासी बच्चे की चिंता

सभा में देर से पहुंचने का कारण बताते हुए नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने कहा कि वे नेत्रंग के दो आदिवासी बच्चों से मिलने गए थे। इनमें एक अभि और दूसरा जय है। अभि कक्षा 6 और जय कक्षा 9 में पढ़ता है।

दोनों भाइयों के माता-पिता छह साल पहले गुजर गए थे। आज से 6 साल पहले वे 8 और 2 साल के उम्र के थे। उनकी एक वीडियो मैंने देखी। इसके बाद सीआर पाटील को फोन कर इन बच्चों की चिंता करने की कही।

उनके लिए घर बनवा दिए, पंखा, कम्प्यूटर आदि सभी सहूलियत दिलाई। आज जब उन बच्चों से मिला तो एक ने कहा कि उसे कलक्टर बनना है तो दूसरे ने कहा कि उसे इंजीनियर बनना है। इन बच्चों के हौसले को देख उन्हें खुशी मिलती है।

spot_img

Latest articles

कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों के लिए पहली बोर्ड परीक्षा में उपस्थित होना अनिवार्य : सीबीएसई

नयी दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने स्पष्ट किया है कि कक्षा 10वीं...

रांची सिविल कोर्ट परिसर में गंदगी का अंबार, लोग परेशान

रांची : राजधानी रांची के सिविल कोर्ट परिसर में इन दिनों गंदगी की समस्या...

मानवाधिकार आयोग ने नीट छात्रा मौत मामले को बताया बेहद गंभीर

आयोग में अगली सुनवाई 22 अप्रैल को होगी पटना : बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग ने...

857 करोड़ की लागत से निर्मित ‘सेफ सिटी प्रोजेक्ट’ का गृह मंत्री अमित शाह ने किया लोकार्पण

नई दिल्ली : गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को दिल्ली पुलिस के 79वें...

खबरें और भी हैं...

कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों के लिए पहली बोर्ड परीक्षा में उपस्थित होना अनिवार्य : सीबीएसई

नयी दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने स्पष्ट किया है कि कक्षा 10वीं...

रांची सिविल कोर्ट परिसर में गंदगी का अंबार, लोग परेशान

रांची : राजधानी रांची के सिविल कोर्ट परिसर में इन दिनों गंदगी की समस्या...

मानवाधिकार आयोग ने नीट छात्रा मौत मामले को बताया बेहद गंभीर

आयोग में अगली सुनवाई 22 अप्रैल को होगी पटना : बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग ने...