JMM नेता सुप्रियो भट्टाचार्य ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, विदेश यात्रा से रैलियों तक उठाईं कई मांगें

JMM नेता सुप्रियो भट्टाचार्य ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर विदेश यात्राओं, रोड शो और राजनीतिक रैलियों पर रोक समेत MSP और लघु उद्योगों को बढ़ावा देने की मांग उठाई।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Supriyo Bhattacharya: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के केंद्रीय महासचिव और प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कई महत्वपूर्ण मांगें रखी हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री की हालिया अपीलों और नीतियों पर सवाल उठाते हुए एक वर्ष तक कुछ गतिविधियों पर रोक लगाने का सुझाव दिया है।

सुप्रियो भट्टाचार्य ने पत्र में प्रधानमंत्री से विशेष परिस्थितियों को छोड़कर एक वर्ष तक विदेश यात्राएं स्थगित रखने की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने रोड शो और भाजपा की राजनीतिक रैलियों पर भी एक साल तक रोक लगाने का सुझाव दिया।

पत्र में उन्होंने बड़े कॉरपोरेट समूहों के ऋण माफ करने की प्रक्रिया बंद करने, मंत्रिपरिषद के सदस्यों और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के काफिलों पर एक वर्ष तक रोक लगाने की भी मांग की है। साथ ही जल, जंगल और जमीन जैसे प्राकृतिक संसाधनों को कॉरपोरेट समूहों को देने का आरोप लगाते हुए इसे बंद करने की बात कही है।

JMM नेता ने मध्यम और लघु उद्योगों को बढ़ावा देने, देश में निर्मित वस्तुओं को प्रोत्साहित करने तथा कृषि उत्पादों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) लागू करने की मांग भी उठाई है।

सोना खरीदने को लेकर प्रधानमंत्री की अपील पर प्रतिक्रिया देते हुए सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि भारतीय समाज में सोना स्त्रीधन से जुड़ा होता है और मांगलिक कार्यों का अहम हिस्सा माना जाता है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि वर्क फ्रॉम होम और अन्य सुझावों के जरिए अप्रत्यक्ष रूप से लॉकडाउन जैसी स्थिति पैदा करने की कोशिश हो सकती है, जिससे रोजगार और शिक्षा प्रभावित होने की आशंका है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।