झारखंड बीजेपी में बड़ा बदलाव तय ! सुनील बंसल को मिल सकती है अहम जिम्मेदारी

झारखंड बीजेपी में बड़े संगठनात्मक बदलाव की चर्चा तेज, राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल को नया प्रदेश प्रभारी बनाए जाने की अटकलें, केंद्रीय नेतृत्व जल्द ले सकता है फैसला।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड बीजेपी में जल्द संगठनात्मक स्तर पर बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। सूत्रों के अनुसार, पार्टी नेतृत्व राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल को झारखंड का नया प्रदेश प्रभारी बनाने पर विचार कर रहा है। बताया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल चुनाव में मिली सफलता के बाद केंद्रीय नेतृत्व का भरोसा सुनील बंसल पर और मजबूत हुआ है। ऐसे में अब उन्हें झारखंड की जिम्मेदारी भी सौंपी जा सकती है।

सुनील बंसल बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव हैं और संगठन के भीतर उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है। उन्हें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के करीबी नेताओं में भी गिना जाता है। फिलहाल पार्टी की ओर से इस पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इस चर्चा ने जोर पकड़ लिया है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।