Homeझारखंडझारखंड : भाकपा माओवादी के एरिया कमांडर कमलेश यादव ने किया आत्मसमर्पण

झारखंड : भाकपा माओवादी के एरिया कमांडर कमलेश यादव ने किया आत्मसमर्पण

Published on

spot_img

चतरा: भाकपा माओवादी (CPI Maoist) संगठन के एरिया कमांडर (Area Commander) कमलेश यादव चतरा पुलिस के समक्ष बुधवार को सरेंडर (Surrender) कर दिया।

जिला समाहरणालय में आयोजित कार्यक्रम में भाकपा माओवादी संगठन के एरिया कमांडर कमलेश यादव ने SP राकेश रंजन और DC अबू इमरान के समक्ष आत्मसमर्पण (Surrender) कर दिया। इस दौरान DC और SP ने संयुक्त रूप से एक लाख रुपये का चेक सौंपा।

कमलेश यादव 2014 में हुआ था शामिल

 

 

SP ने बताया कि सरकार की सरेंडर (Surrender) नीति से प्रभावित होकर कमलेश सरेंडर किया।

उन्होंने बताया कि चतरा जिले के प्रतापपुर-कुंदा थाना क्षेत्र में आतंक का पर्याय भाकपा माओवादी (CPI Maoist) सैक सदस्य गौतम पासवान, जोनल मांडर मनोहर गंझु एवं अरविंद भुईंया के दस्ता का महत्वपूर्ण सदस्य एरिया कमांडर कमलेश यादव के खिलाफ आठ मामले दर्ज हैं।

एरिया कमांडर कमलेश यादव वर्ष 2014 में शामिल होकर सक्रिय रूप से कार्य कर रहा था।

CPI

संगठन ने किया झूठा वादा

कमलेश ने बताया कि वह माता-पिता की दस संतानों में दूसरी संतान है। वह सिरसा हरियाणा (Haryana) में मजदूरी करता था।

वर्ष 2009 में विवादित जमीन पर विपक्षियों (Opponents) के कब्जा करने के बाद वह वर्ष 2014 के दिसम्बर माह में माओवादी संगठन में शामिल हुआ।

हालांकि, संगठन ने उससे झूठा वादा किया गया कि जमीन विवाद सुलझा दिया जायेगा। इसके बाद उसे भाकपा माओवादी के शीर्ष कमांडरों (Commanders) से मिलवाया गया।

सरकार की सरेंडर नीति से प्रभावित होकर किया सरेंडर

संगठन में उसकी कार्यनिष्ठा (Commitment) को देखकर वर्ष 2018 के अगस्त माह में संदीप यादव एवं मुराद की अध्यक्षता में हुई पार्टी मीटिंग (Party Meeting) में बबन सिंह भोक्ता एवं राजेश ठाकुर (आत्मसमर्पित) करने पर एरिया कमांडर बना दिया।

संगठन अपने मकसद से भटक गया है। संगठन में शोषण और लेवी वसूलने की पार्टी हो गयी है। शीर्ष नक्सली कमांडर नीते के कैडर और कमांडर का शोषण कर रहे हैं। वह सरकार की सरेंडर नीति से प्रभावित होकर सरेंडर कर रहा है।

इस मौके पर CRPF के अधिकारी सहित जिला पुलिस के कई अधिकारी मौजूद थे।

spot_img

Latest articles

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...

गाजा में इजरायली हमलों में 17 फलस्तीनियों की मौत

Israeli attacks in Gaza: गाजा पट्टी में गुरुवार को इजरायली हमलों में कम से...

खबरें और भी हैं...

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...