Homeझारखंडचाईबासा में दो IED बम बरामद

चाईबासा में दो IED बम बरामद

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम (Chaibasa) जिले के टोन्टो थाना (Tonto Police Station) क्षेत्र के रंगड़ाहातु के समीप नक्सल विरोधी अभियान (Anti Naxal Campaign) के दौरान सुरक्षाबलों ने शुक्रवार को दो IED बम बरामद किया है।

दोनों आईईडी का वजन (Weight) दो-दो किलो बताया गया है। दोनों बम को बम स्क्वायड टीम (Bomb Squad Team) ने डिफ्यूज (Defuse) कर दिया।

SP आशुतोष शेखर ने बताया कि नक्सलियों (Naxalite) के खिलाफ अभियान के दौरान रंगड़ाहातु के सेकरे गोदाम टोला जाने वाले रास्ते में श्वान दस्ते के द्वारा कुछ आपत्तिजनक पदार्थ होने का संकेत मिला।

दोनों बम उसी स्थान पर निष्क्रिय किया गया

इसके बाद कोबरा 209 बटालियन, झारखंड जगुआर, CRPF 174 बटालियन एवं चाईबासा पुलिस टीम घटनास्थल का निरीक्षण किया।

इस दौरान दो आईईडी बम विस्फोट कर सुरक्षा बलों को लक्षित करने के लिए लगायी पायी गयी।

दोनों का वजन दो-दो किलो था। दोनों बम को बम निरोधक दस्ता के सहायता से उसी स्थान पर निष्क्रिय कर दिया गया।

spot_img

Latest articles

रांची को अतिक्रमण-मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की दो अहम बैठकों में बड़े निर्देश

Important meetings of the Municipal Corporation: रांची नगर निगम में शुक्रवार को शहर की...

इंडिगो संकट पर DGCA सख्त: CEO पीटर एल्बर्स दोबारा पूछताछ में हुए शामिल

DGCA Cracks down on IndiGo crisis : देश की सबसे बड़ी निजी एयरलाइंस कंपनियों...

खबरें और भी हैं...