हेमंत सोरेन नौ को आएंगे पलामू, तैयारी हुई तेज

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मेदिनीनगर: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) नौ दिसंबर को पलामू आएंगे। इसकी तैयारी को लेकर झामुमो (JMM) के जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा की अध्यक्षता में शनिवार को बैठक हुई।

जिला अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री का पलामू (Palamu) आगमन पूरे जिले के लोगों के लिए गर्व का बात है। मुख्यमंत्री (CM) की स्वागत में झामुमो के सभी नेता कार्यकर्ता मजबूती के साथ लगे हैं।

मुख्यमंत्री ने जो कहा है वो किया है। सरकार (Government) ने जो भी वादे किए थे वो सभी पूरे किए गए हैं।

सभी कार्यकर्ता नेता  मुख्यमंत्री के स्वागत में लगे

1932 का खतियान लागू करना हो या फिर पुरानी पेंशन, सभी फैसलों ने जनता के दिल में मुख्यमंत्री का जगह बनाया है। उन्होंने लोगों से शिवाजी मैदान आने और मुख्यमंत्री की बातों को सुनने का आह्वान भी किया।

वरिष्ठ नेता देवेंद्र तिवारी ने कहा कि प्रखंड अध्यक्ष और पंचायतों (Panchayats) के कार्यकर्ताओं (Workers) में गजब का उत्साह है। उत्साह के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत करेंगे।

केंद्रीय समिति सदस्य (Central Committee Member) मनोज गुप्ता ने कहा कि झामुमो के सभी कार्यकर्ता नेता बहुत ही मजबूती के साथ मुख्यमंत्री के स्वागत में लगे हैं।

Share This Article