Homeझारखंडअब सरकार में भ्रष्टाचार नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार की हेमंत सरकार: दीपक प्रकाश

अब सरकार में भ्रष्टाचार नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार की हेमंत सरकार: दीपक प्रकाश

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: BJP प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने शनिवार को राज्य सरकार (State Government) पर निशाना साधा। प्रकाश ने कहा कि भ्रष्टाचार (Corruption) और घोटालों (Scams) में आकंठ में डूबी राज्य सरकार में रोज नए कारनामे (Exploits) उजागर हो रहे। अब सरकार में भ्रष्टाचार नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार की हेमंत सरकार (Hemant Sarkar) है।

उन्होंने कहा कि अब सरकार के मंत्री (Minister) विकास की जिम्मेदारी नहीं संभाल रहे, बल्कि ठेका पट्टा (Contract Lease), टेंडर मैनेज (Tender Manage) करने में ही अपनी सारी ताकत लगा रहे।

उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय (High Court) ने जिस प्रकार से राज्य सरकार (State Government) के मंत्री के खिलाफ कड़ी टिप्पणी दी है उससे राज्य सरकार का असली चेहरा उजागर हुआ है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री (CM) में अगर थोड़ी भी नैतिकता बची है तो ऐसे मंत्री को बर्खास्त करना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस पार्टी (Congress Party) को भी अपने मंत्री से अविलंब इस्तीफा दिलाने की मांग की।

रांची मेन रोड हिंसा मामले में राज्य सरकार को कटघरे में खड़ा किया

दीपक प्रकाश ने विगत दस जून को रांची मेन रोड (Ranchi Main Road) हिंसा की धीमी जांच पर उच्च न्यायालय (High Court) की टिप्पणी को लेकर भी तीखी प्रतिक्रिया दी और राज्य सरकार को कटघरे में खड़ा किया।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार राजनीतिक साजिश के तहत ऐसा जान बूझकर कर रही है। अगर राज्य सरकार ईमानदारी होती तो अबतक दोषियों को कड़ी सजा मिल गई होती लेकिन राज्य सरकार की मंशा साफ नही है। यह लीपापोती कर मामले को रफा-दफा कर देना चाहती है।

spot_img

Latest articles

आज से झारखंड में शुरू होगा धान खरीद अभियान, किसानों को मिलेगा 2450 रुपये प्रति क्विंटल भुगतान

Ranchi: झारखंड सरकार आज से पूरे राज्य में धान अधिप्राप्ति अभियान की शुरुआत करने...

2030-31 तक बिजली वितरण निगम को चाहिए 18 हजार करोड़ से ज्यादा का राजस्व

रांची: झारखंड राज्य बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने आने वाले वर्षों के लिए...

झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश: JPSC सफल अभ्यर्थियों की तुरंत नियुक्ति के निर्देश

रांची। झारखंड हाईकोर्ट ने दिव्यांग कोटे के अभ्यर्थी राहुल वर्धन सहित 11वीं से 13वीं...

ग्रामीण इलाकों के बैंक बने अपराधियों का नया निशाना, झारखंड में बढ़ी लूट और चोरी की घटनाएं

Ranchi :  झारखंड के अलग-अलग जिलों में बैंक लूट, एटीएम तोड़फोड़ और चोरी की...

खबरें और भी हैं...