कोरोना मामले बढ़ने के कारण ओलंपिक टॉर्च प्रदर्शनी टाली गई

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

टोक्यो: ग्रेटर टोक्यो इलाके में कोरोना मामलों में वृद्धि को देखते हुए यहां आयोजित होने वाली टोक्यो ओलंपिक एवं पैरालम्पिक टॉर्च प्रदर्शनी को टाल दिया गया है।

टोक्यो मेट्रोपॉलिटन सरकार ने गुरुवार को एक बयान जारी करके इसकी घोषणा की।

2 नम्बर से लेकर आज तक दोनों मशालें 14 स्थानों क गई हैं और गुरुवार को इनकी अकिरूनो शहर में प्रदर्शनी लगनी थी लेकिन अब इसे 29 जनवरी तक के लिए टाल दिया गया है।

जापान और खासकर टोक्यो में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए यहां लोगों को घर में ही रहने की सलाह दी जा रही है।

साथ ही जिम, डिपार्टमेंटल स्टोर्स एवं दुकानों को सीमित समय तक ही खोले रखने का आदेश है।

Share This Article