Latest NewsUncategorized1 टुकड़ा गुड़ की कीमत जानते हैं आप?, यहां जानें इनके फायदे

1 टुकड़ा गुड़ की कीमत जानते हैं आप?, यहां जानें इनके फायदे

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Jaggery Health Benefits : सर्दियों (Winter) के दिनों में गुड़ (Jaggery) का सेवन हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है क्योंकि Jaggery का सेवन शरीर में गर्मी पैदा (Generate Heat) करने वाला होता है।

लेकिन, इसके अलावा भी इसके कई फायदे हैं। दरअसल, गुड़ में Iron, Magnesium औरVitamin B होता है। ये Metabolism, बढ़ाता है और पेट की समस्याओं को कम करने में मदद करता है।

यानी कि इसे खाने से आपको एसिडिटी (Acidity) की समस्या नहीं होती। इन सबके अलावा भी सर्दियों के दिनों में गुड़ खाने के काफी फायदे होते हैं। आइए जानते हैं इन फायदों के बारे में।

सर्दियों में गुड़ खाने के फायदे

1 टुकड़ा गुड़ की कीमत जानते हैं आप?, यहां जानें इनके फायदे

1. ब्लड सर्कुलेशन को सही करता है

सर्दियों में अक्सर ब्लड सर्कुलेशन (Blood Circulation) धीमा पड़ जाता है। ऐसे में गुड़ का सेवन, शरीर को गर्मी पैदा करता है। दरअसल, आयरन ब्लड सर्कुलेशन को तेज करता है और ये ब्लड वेसेल्स (Blood Vessels) को हेल्दी रखने में मददगार है।

2. सीने में कंजेशन को कम करता है

सीने में कंजेशन (Congestion) की समस्या होने पर गुड़ का सेवन फायदेमंद है। दरअसल, ये अस्थमा (Asthma) और ब्रोंकाइटिस (Bronchitis) की समस्या में सबसे ज्यादा होता है। ऐसे में गुड़ का सेवन कंजेशन की समस्या को कम कर सकता है। इसमें एंटीबैक्टीरियल (Anti-Bacterial) और एंटीइंफ्लेमेटरी (Anti-Inflammatory) गुण होता है जो कि फेफड़ों की सूजन को कम करने और बेहतर महसूस करने में मदद करता है।

1 टुकड़ा गुड़ की कीमत जानते हैं आप?, यहां जानें इनके फायदे

3. गैस में फायदेमंद

गैस की समस्या में गुड़ का सेवन काफी कारगर तरीके से काम करता है। दरअसल, ये पेट के एसिडिक पीएच (Acidic pH) को न्यूट्रिलाइज कर देता है और एसिडिटी से राहत दिलाता है। इसके लिए आप गुड़ को पानी में मिलाएं और फिर इसे पीएं। आप थोड़ी देर में बेहतर महसूस करेंगे।

1 टुकड़ा गुड़ की कीमत जानते हैं आप?, यहां जानें इनके फायदे

4. ब्लोटिंग की समस्या में

ब्लोटिंग की समस्या में गुड़ का सेवन बहुत ही फायदेमंद है। ये खराब मेटाबोलिज्म के कारण होता है। ऐसे में पेट का मेटाबोलिक रेट (Metabolic Rate) बढ़ाने के लिए गुड़ खाएं। इससे आपकी पेट फूलने की यह समस्या कम हो जाएगी और फिर आप राहत महसूस करेंगे।

1 टुकड़ा गुड़ की कीमत जानते हैं आप?, यहां जानें इनके फायदे

गुड़ के सेवन का सही समय

गुड़ के सेवन के लिए आप दोपहर खाने के बाद का समय चुन सकते हैं। इस दौरान इसे खाना मेटाबोलिक रेट बढ़ाता है और फिर पेट की समस्याओं से बचाव में मदद करता है। साथ ही रोजाना 1 टुकड़ा गुड़ खाना, भोजन पचाने में आपकी मदद कर सकता है।

Disclamer :: यहां दी गई जानकारी सिर्फ एक सामान्य जानकारी के लिए है। यह जानकारी किसी भी प्रोफेशनल विशेषज्ञ के द्वारा नहीं दी गई है। इससे संबंधित किसी भी अन्य जानकारी के लिए अपने Doctor से जरूर संपर्क करें।

spot_img

Latest articles

झारखंड के विश्वविद्यालयों में शिकायत निवारण के लिए नई व्यवस्था लागू करने की तैयारी, छात्रों को मिलेगा सीधा समाधान मंच

Ranchi: झारखंड के सरकारी विश्वविद्यालयों और उनसे संबद्ध महाविद्यालयों में अब बड़ा बदलाव लाया...

रांची विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर नागपुरी विभाग में “फगुआ : राग एवं ताल” पर विशेष व्याख्यान 13 फरवरी को

रांची : रांची विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर नागपुरी विभाग की ओर से लोक जीवन और...

दीपक के साहस और इंसानियत को मिलेगा सम्मान, झारखंड सरकार करेगी भव्य स्वागत

Jharkhand government Will Give a Grand Welcome: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री Dr. Irfan Ansari...

खबरें और भी हैं...