हजारीबाग में भाकपा माओवादी के दो सदस्य गिरफ्तार

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हजारीबाग: बड़कागांव पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी से जुड़े दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

Naxali Demand Levi From Businessmen In Girdih - नक्सली के नाम से लगाए  पोस्टर, व्यवसायियों से मांगे दो लाख रुपए | Patrika News

गिरफ्तार नक्सलियों में हेमंत किस्पोटा एवं रवि करमाली शामिल हैं। दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस संबंध में रविवार को बड़कागांव थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर ललित कुमार तिवारी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक को मिली सूचना के आधार पर छापेमारी कर दोनों नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि दोनों गिरफ्तार नक्सली विगत 4 नवंबर को थाना क्षेत्र के आंगो स्थित चेलंगदाग फटरिया पानी सड़क निर्माण कार्य में लगी कंपनी के दो जेसीबी मशीन जलाए जाने के मामले में अपनी अंतरलिप्तता स्वीकार किया है। ज्ञात हो कि उपरोक्त घटना के संबंध में पुलिस ने थाना के अंतर्गत 17 सीएलए एवं अन्य कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। इसमें उपरोक्त गिरफ्तार दोनों अपराधी आप्राथमिक अभियुक्त थे। ज्ञात हो कि जेसीबी में लगाई गई आग के कारण विजय कंस्ट्रक्शंस कंपनी को करीब 50 लाख से अधिक का नुकसान हुआ था।

Share This Article