PM मोदी की मां हीराबेन का 100 साल की उम्र में निधन

News Aroma Media
1 Min Read
PM मोदी की मां हीराबेन का 100 साल की उम्र में निधन
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: PM मोदी की मां हीराबेन का 100 साल की उम्र में अहमदाबाद के अस्पताल (Ahmedabad Hospital) में निधन हो गया है। PM मोदी अहमदाबाद जा रहे हैं।

बुधवार को स्वास्थ्य खराब होने के चलते उन्हें अहमदाबाद के यू एन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज प्रधानमंत्री का कोलकाता (KOLKATA) में कार्यक्रम था। अस्पताल ने एक बयान जारी कर कहा था, प्रधानमंत्री की मां की हालत स्थिर है।

PM मोदी की मां हीराबेन का 100 साल की उम्र में निधन - PM Modi's mother Heeraben passes away at the age of 100

मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की…

मां के निधन पर PM मोदी ने दु:ख जताते हुए लिखा, “शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम… मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है।”

Share This Article