झारखंड में बढ़ाई गई स्कूल की छुट्टी, अब 15 जनवरी तक रहेंगे बंद, अधिसूचना जारी

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में बढ़ती ठंड को देखते हुए स्कूल की छुट्टी फिर से बढ़ा दी गई है. कक्षा 5 तक के सभी सरकारी और निजी स्कूल 15 जनवरी तक बंद रहेंगे. यह फैसला राज्य सरकार ने लिया है. इसकी जानकारी शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने दी.वहीं शिक्षा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है. इससे पहले 8 जनवरी तक स्कूल बंद रखने का निर्देश मिला था. जिसकी अवधि आज समाप्त हो गयी है.

बता दें कि राजधानी रांची में ठंड का कहर अभी जारी है. यहां पारा 8 से 9 डिग्री तक आज जाती है. इसी को देखते हुए जिला प्रशासन ने 15 जनवरी तक के लिए सभी स्कूलों को बंद रखने का निर्देश जारी किया है.

Share This Article