हेमंत सोरेन 23 जनवरी को सिमडेगा में रहेंगे

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: खातियानी जोहार यात्रा (Khatiani Johar Yatra) के दूसरे चरण में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) 23 जनवरी को सिमडेगा पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन और झामुमो के कार्यकर्ता तैयारियों में जुट गए हैं।

खतियानी जोहार यात्रा (Khatiani Johar Yatra)  का मुख्य कार्यक्रम अल्बर्ट एक्का स्टेडियम और पार्वती इंटर काॅलेज परिसर मैदान में आयोजित है।

SP को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए

इसे लेकर स्टेडियम (Stadium) में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। वहीं मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन सजग है।

हालांकि, 22 जनवरी को नक्सलियों के झारखंड बंद (Jharkhand bandh) को देखते हुए पुलिस मुख्यालय से सभी जिला SP को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था और सतर्कता बढ़ाने की कवायद की जा रही है।

TAGGED:
Share This Article