Homeझारखंडरांची के दो अपार्टमेंट में लगी आग, पाया गया आग पर काबू

रांची के दो अपार्टमेंट में लगी आग, पाया गया आग पर काबू

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: रांची के अलग-अलग थाना क्षेत्र स्थित दो अपार्टमेंट के बेसमेंट (Apartment Basement) में रविवार को आग लग गई। इस वजह से थोड़ी देर के लिए दोनों ही स्थानों पर अफरा-तफरी मच गई।

हालांकि स्थानीय लोगों ने दमकलकर्मियों (Firefighters) के साथ मिलकर आग पर काबू पा लिया। पहली आग लगने की घटना बरियातू थाना क्षेत्र में हुई और दूसरी घटना पंडरा ओपी क्षेत्र में हुई। इस घटना में दो वाहन जल गए।

बताया जाता है कि आग लगने की पहली घटना बरियातू थाना क्षेत्र के जोड़ा तालाब के पास स्थित अपार्टमेंट की है। यहां राजेंद्र एनक्लेव नामक अपार्टमेंट के बेसमेंट में शार्ट सर्किट से आग (Fire) लग गई।

शिवम अपार्टमेंट के बेसमेंट में लग गई आग

बेसमेंट में लगी आग की वजह से एक बाइक और एक कार (Bike Car) जल गई। सूचना के बाद पुलिस और अग्निशमन वाहन (Fire Fighting Vehicle) को मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काफी हद तक काबू पा लिया। इसके बाद अग्निशमन वाहन के पहुंचने के बाद पूरी तरह से आग पर काबू पाया गया।

आग लगने की दूसरी घटना पंडरा ओपी क्षेत्र के काजू बगान की है, जहां शिवम अपार्टमेंट के बेसमेंट में आग लग गई।

इससे अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग (Fire Department) की टीम मौके पर पहुंची और आधे घंटे के भीतर आग पर काबू पा लिया।

spot_img

Latest articles

16 दिसंबर से शुरू होगी JSSC-CGL 2023 सफल अभ्यर्थियों की प्रमाण पत्र जांच

रांची: झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 (JSSC-CGL) में सफल हुए अभ्यर्थियों...

झारखंड शराब घोटाला: गुजरात से एसीबी की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी का निदेशक गिरफ्तार

रांची: झारखंड में सामने आए शराब घोटाले के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी)...

नक्सल विरोधी रणनीति को और मजबूत करेगी झारखंड पुलिस, आईजी करेंगे रेंजवार समीक्षा बैठक

Ranchi : झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान और विधि-व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के...

मार्ग पर दर्दनाक हादसा, स्कूल प्रिंसिपल की मौत से मचा हड़कंप

रांची/ गुमला : रांची–गुमला मुख्य सड़क पर जुरा के पास शुक्रवार देर रात एक...

खबरें और भी हैं...