रघुवर दास ने किया झारखंड के तालाबों में सूर्य को अर्घ्य देने की अनुमति प्रदान करने का आग्रह

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

न्यूज़ अरोमा रांची: राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सोमवार को पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने लोक आस्था के महापर्व छठ व्रत पर बिहार की तरह झारखंड के तालाबों में सूर्य को अर्घ्य देने की अनुमति प्रदान करने का आग्रह किया है।

अपने पत्र में दास ने कोविड-19 के मद्देनजर राज्य सरकार द्वारा छठ व्रत पर जारी मार्गदर्शन में संशोधन का आग्रह किया है।

उन्होंने कहा है कि सरकार द्वारा जारी मार्गदर्शन में इस बार छठ महापर्व के दौरान किसी भी नदी, लेक, डैम या तालाब के छठ घाट पर किसी तरह के कार्यक्रम के आयोजन की मनाही की गयी है। लोगों से अपने घरों में ही यह महापर्व मनाने का आग्रह किया गया है।

Share This Article