ABVP ने पलामू उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मेदिनीनगर: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने बुधवार को जिला संयोजक (District Coordinator) अभय वर्मा के नेतृत्व में उपायुक्त (DC) को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में कहा गया कि जिले के साहित्य समाज चौक स्थित जिला पुस्तकालय (District Library) का जीर्णोद्धार (Restoration) कर नवीन पाठ्यक्रम (New Course) के अनुसार पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएं।

और दो जगहों पर पुस्तकालय की व्यवस्था करनी चाहिए

अभाविप के कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त से आग्रह किया कि ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को Library का लाभ भी सुलभता से मिल सके इसके लिए पुस्तकालय का निर्माण करना आवश्यक है।

नगर मंत्री (City ​​Minister) रामा शंकर पासवान ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चे शहर में आकर पुस्तकालय का लाभ नहीं उठा पाते हैं। ऐसी स्थिति में जिला प्रशासन (District Administration) के द्वारा और दो जगहों पर पुस्तकालय की व्यवस्था करनी चाहिए।

इस मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विनीत पांडेय, नगर सह मंत्री अभिषेक रवि, रोहित गुप्ता, गणेश लाल अग्रवाल महाविद्यालय गणित विभाग प्रमुख सचिंद्र सिंह, जिला कला मंच प्रमुख अंकित लाल उपस्थित थे।

TAGGED:
Share This Article