
रांची : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शनिवार को रांची पहुंचे। उनके बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा समेत भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट पर अर्जुन मुंडा ने उन्हें अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। एयरपोर्ट पर उन्हें रिसीव करने ओडिशा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास, पूर्व सीएम मधु कोड़ा, चंपाई सोरेन समेत कई नेता पहुंचे थे।

