जमशेदपुर: बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ को देखते हुए रेलवे ने कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया है। टाटानगर से होकर गुजरने वाली हावड़ा-जगदलपुर संबलेश्वरी एक्सप्रेस और राउरकेला-जगदलपुर एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है।

इसके अलावा ओडिशा आने-जाने वाली उत्कल, पुरुषोत्तम, संपर्क क्रांति, राजधानी और टाटा-बरहमपुर वंदे भारत एक्सप्रेस के परिचालन पर भी असर पड़ने की आशंका है। रेलवे ने दक्षिण भारत की ओर जाने वाली कुछ ट्रेनों को रद्द किया है, जबकि कुछ के मार्ग की दूरी घटाई गई है।
यात्रियों को सलाह है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति रेलवे के आधिकारिक माध्यमों से जरूर जांच लें।


