हजारीबाग में सड़क दुर्घटना पति की मौत, पत्नी जख्मी

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हजारीबाग: बड़कागांव हजारीबाग पथ (Barkagaon Hazaribagh Path) के लिखलाही घाटी में अनियंत्रित हायवा ने एक मोटर साइकिल (Motorcycle) सवार पति-पत्नी को रौंद दिया, जिससे पति केदार राम की मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल (Injured) है।

गुस्साए लोगों ने हजारीबाग बड़कागांव मार्ग को जाम कर दिया।

मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम

बताया गया कि बड़कागांव थाना क्षेत्र के लेखलाही घाटी (Lekhlahi Valley) के समीप NTPC के अधीनस्थ कंपनी थ्रिवेणी सैनिक (Threveni Soldier) का हाईवा मोटरसाइकिल सवार पति-पत्नी को रौंद दिया।

परिजन और ग्रामीण मुआवजे (Compensation) की मांग को लेकर सड़क जाम किए हुए हैं।

Share This Article