Latest Newsझारखंडशिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के इलाज पर कितना हो रहा खर्च, क्या...

शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के इलाज पर कितना हो रहा खर्च, क्या आपको है अनुमान

Published on

spot_img
spot_img
spot_img
  • कोरोना संक्रमित मंत्री का चेन्नई के एमजीएम अस्पताल में बदला गया फेफड़ा, सरकार ने खोला खजाना

रांची: झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के इलाज पर 80 लाख रुपए खर्च होने का अनुमान है। इनमें से 50 लाख रुपए एडवांस देने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हरी झंडी दे दी है। राज्य के मंत्रिमंडलीय समन्वय विभाग ने इसका प्रस्ताव तैयार किया था। राज्य मंत्रिपरिषद की मंजूरी की आशा में यह भुगतान होगा। बाकी राशि का भुगतान बाद में किया जाएगा।

केवल फेफड़ा ट्रांसप्लांट पर 30 लाख खर्च

ज्ञात हो कि हाल ही में चेन्नई के महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट में शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का फेफड़ा बदला गया है।

Jharkhand Education Minister Jagarnath Mahto Airlifted to Chennai

इंस्टीट्यूट की ओर से भेजे गए ब्योरे के तहत केवल फेफड़े के ट्रांसप्लांट पर 30 लाख रुपए खर्च हुए हैं। शिक्षा मंत्री के बाकी इलाज और एकमो आदि पर अतिरिक्त राशि खर्च हु्ई है। फेफड़े के ट्रांसप्लांट के बाद शिक्षा मंत्री की हालत में सुधार हो रहा है। विशेषज्ञ चिकित्सक शिक्षा मंत्री की हालत पर निगरानी बनाए हुए हैं। मुख्यमंत्री ने की थी घोषणा शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का इलाज सरकारी खर्च से कराने की घोषणा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की थी।

झारखंड के शिक्षा मंत्री बने छात्र, लिया 11वीं में एडमिशन - BBC News हिंदी

क्या है मामला

शिक्षा मंत्री के कोरोना से संक्रमित होने के बाद रांची के स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में सांस संबंधी गड़बड़ी के मामले भी सामने आए। चेन्नई से विशेषज्ञों को बुलाकर भी दिखाया गया, परंतु स्थिति में सुधार नहीं होने पर उन्हें एयर एंबुलेंस से चेन्नई भेजा गया।

जहां कुछ दिन एकमो पर रखने के बाद डॉक्टरों ने उनके फेफड़े का ट्रांसप्लांट जरूरी बताया। बता दें कि जगरनाथ महतो के प्रभार वाले विभाग का प्रभार खुद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन देख रहे हैं। क्योंकि शिक्षा मंत्री को सामान्य रूप से कामकाज शुरू करने में अभी वक्त लग सकता है।

spot_img

Latest articles

सुदेश महतो ने अमर शहीद तिलका मांझी को दी श्रद्धांजलि

रांची : आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने बुधवार को अमर शहीद बाबा तिलका मांझी...

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

रातू से लापता दो नाबालिग बहनें सुरक्षित मिलीं, रेलवे स्टेशन से पुलिस ने किया बरामद

Two Missing Minor sisters Found Safe : रातू थाना क्षेत्र के चटकपुर मिलन चौक...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...

खबरें और भी हैं...

सुदेश महतो ने अमर शहीद तिलका मांझी को दी श्रद्धांजलि

रांची : आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने बुधवार को अमर शहीद बाबा तिलका मांझी...

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...