सरना धर्म कोड की मांग को लेकर 12 मार्च को महारैली

News Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राष्ट्रीय आदिवासी समाज सरना धर्म रक्षा अभियान (National Tribal Society Sarna Dharma Defense Campaign) से जुड़े विभिन्न आदिवासी संगठनाें (Tribal Organizations) की ओर से 12 मार्च काे रांची (Ranchi) के मोरहाबादी मैदान में वृहद सरना धर्म कोड महारैली (Brihad Sarna Dharma Code Maharally) का आयाेजन किया जा रहा है।

इसमें पांच लाख से अधिक सरना धर्मावलंबी अपने संसाधन से भाग लेंगे।

महारैली की तैयारियां जोर-शोर से चल रही

इस महारैली में देश के विभिन्न राज्यों सहित नेपाल (Nepal), भूटान, बांग्लादेश इत्यादि देशों के सरना धर्मावलंबी भी आएंगे। महारैली की मुख्य मांग जनगणना परिपत्र (Main Demand Census Circular) में सरना धर्म कोड शामिल करना है।

इस संंबंध में धर्मगुरु बंधन तिग्गा ने कहा कि महारैली की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

Share This Article