Latest Newsझारखंडगढ़वा वन क्षेत्र में बाघ आने की आशंका, लोगों से सतर्कता बरतने...

गढ़वा वन क्षेत्र में बाघ आने की आशंका, लोगों से सतर्कता बरतने के लिए…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

गढ़वा: बात सही हो या गलत, अगर आशंका हो जाए तो उसकी सच्चाई जानना जरूरी है और आशंका मिटाने का प्रयास भी होना चाहिए।

इधर कुछ दिनों से यह आशंका जताई जा रही है कि गढ़वा (Garhwa) जिले से सटे छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के वाड्रफनगर, रामानुजगंज व बलरामपुर वन परिक्षेत्र के सिंदूर नदी के पास पिछले दिनों बाघ (Tiger) देखा गया है।

वन अधिकारियों ने नहीं की है पुष्टि

ऐसे में गढ़वा दक्षिणी वन क्षेत्र (Garhwa Southern Forest Zone) में बाघ के आने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि गढ़वा वन क्षेत्र के अधिकारियों ने इस क्षेत्र में बाघ के आने की पुष्टि नहीं की है।

इसके बावजूद लोगों को सतर्कता बरतने व सुरक्षा को लेकर जागरूक करने में वन विभाग जुट गया है। गढ़वा दक्षिणी वन क्षेत्र पदाधिकारी शशि कुमार (Shashi Kumar) ने बताया कि इसकी जानकारी उन्हें भी मिली है। लोगों को सतर्कता बरतने व बचाव को लेकर जागरूक किया जाएगा।

गढ़वा वन क्षेत्र में बाघ आने की आशंका, लोगों से सतर्कता बरतने के लिए… There is a possibility of tiger coming in the Garhwa forest area, asking people to be cautious…

वन क्षेत्र से गुजर रहे लोगों ने बनाया है बाघ का वीडियो

जानकारी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के गुरुघासीदास राष्ट्रीय उद्यान (Gurughasidas National Park) से निकले बाघ के पिछले एक सप्ताह से गढ़वा के सीमावर्ती क्षेत्र में होने की बात कही जा रही है।

हालांकि अभी तक बाघ ने छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती क्षेत्र में आधा दर्जन से अधिक मवेशियों का शिकार किया है। शनिवार की रात बलरामपुर व रामानुजगंज वन परिक्षेत्र के सीमावर्ती ग्राम सेंदुर के मुख्य मार्ग के पास चारपहिया वाहन से गुजर रहे लोगों ने बाघ की तस्वीर भी ली और वीडियो भी बनाया है।

spot_img

Latest articles

NIA मामलों में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, झारखंड सहित 17 राज्यों को नोटिस

Supreme Court strict on delay in NIA cases: देश में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA)...

झारखंड के कोयला क्षेत्रों में आम हड़ताल का व्यापक असर, उत्पादन और कामकाज ठप

Impact of the Nationwide General Strike : केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आयोजित...

पर्यावरण पर सजी खास फिल्म महोत्सव की शाम, राज्यपाल ने किया उद्घाटन

CMS Vatavaran Ranchi Travelling Film Festival Inaugurated : रांची के ऑड्रे हाउस में मंगलवार...

कोकर इलाके में कार-ऑटो की टक्कर, पांच लोग घायल, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Car-Auto Collision : राजधानी रांची के कोकर इलाके में गुरुवार दोपहर एक तेज रफ्तार...

खबरें और भी हैं...