बोकारो में सड़क दुर्घटना, पैदल चल रहे बुजुर्ग की मौत

जहां इलाज (Treatment) के क्रम में बुजुर्ग की मौत हो गई।

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बोकारोः चास के योधाडीह मोड़ (Yodhadih Bend) पर मंगलवार को सड़क दुर्घटना (Road Accident) में एक बुजुर्ग की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि बुजुर्ग सड़क पर पैदल ही जा रहा था, इसी दौरान एक बेलगाम ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

मृतक (Deceased) की पहचान भुईया द्वारिका निवासी 70 वर्षीय हरिपद महतो के रूप में हुई है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार हरिपद महतो गांव से सामान खरीदने के लिए ऑटो से चास आया था।

हरिपद बुरी तरह से घायल

ऑटो से उतर कर वह धनबाद-पुरुलिया NH पर पैदल जा रहे थे। इसी दौरान एक बेलगाम ट्रक ने उन्हें जोरदार धक्का मार दिय।

जिसमें हरिपद बुरी तरह से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल को सदर अस्पताल बोकारो (Bokaro) पहुंचाया।

जहां इलाज (Treatment) के क्रम में बुजुर्ग की मौत हो गई।

Share This Article