Homeझारखंडसिमडेगा में वकील के घर लूटपाट, अधिवक्ता और उनकी पत्नी को मारपीट...

सिमडेगा में वकील के घर लूटपाट, अधिवक्ता और उनकी पत्नी को मारपीट कर किया घायल

Published on

spot_img

सिमडेगा: शहरी क्षेत्र के खैरन टोली निवासी Senior Counsel सगीर अहमद के घर में चार से पांच बदमाशों ने गुरुवार तड़के 3 बजे के करीब लूटपाट की घटना को अंजाम दिया।

बदमाशों ने अधिवक्ता (Advocate) और उनकी पत्नी को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल दंपति को सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रांची रिम्स (Ranchi RIMS) रेफर कर दिया गया।

लोहे की रॉड से प्रहार

बताया गया है कि शहरी क्षेत्र के एनएच 143 मुख्य पथ के किनारे खैरन टोली (Khairan Toli) में जिले के वरिष्ठ अधिवक्ता सगीर अहमद के घर में बदमाश ग्रिल तोड़कर अंदर घुस गए और लूटपाट करने लगे।

विरोध करने पर अपराधियों ने सगीर अहमद के सिर पर लोहे की रॉड से प्रहार कर उन्हें घायल कर दिया।

उनकी पत्नी के पैर में वार किया, जिससे उनका एक पैर टूट गया। बदमाश 85 हजार नगदी और 5 लाख के आभूषण (Jewelery) लेकर फरार हो गए।

पुलिस मौके पर पहुंची

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दी है।

SP सौरभ कुमार ने बताया कि इस पूरे प्रकरण की वैज्ञानिक तरीके से और इंटेलिजेंट तरीके से जांच की जा रही है।

जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार (Arrest) कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की कोई भी सूचना हो तो नियंत्रण कक्ष को तत्काल सूचित करें ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

spot_img

Latest articles

New Delhi Blast : मौतों का आंकड़ा 12 पहुंचा, तीन और ने LNJP में तोड़ा दम! UAPA-FIR दर्ज, हाई अलर्ट बरकरार

New Delhi Blast: लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार शाम हुंडई i20 कार...

JPSC के 9 बहाल DSP बनेंगे IPS!, UPSC मीटिंग में नाम तय, लेकिन…

Jharkhand Police: झारखंड पुलिस में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। JPSC के द्वितीय...

दिल्ली में लाल किले के पास कार ब्लास्ट से हड़कंप! 8 की मौत, कई घायल, पूरे शहर में हाई अलर्ट

New Delhi News: लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास सोमवार...

14 साल की किशोरी से रेप करने वाले दरिंदे दिलीप राय को उम्रकैद

Dumka News: न्याय की बड़ी जीत! प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एसएन मिश्रा...

खबरें और भी हैं...