Homeझारखंडएशियन हॉकी फेडरेशन के उपाध्यक्ष चुने गए भोलानाथ सिंह

एशियन हॉकी फेडरेशन के उपाध्यक्ष चुने गए भोलानाथ सिंह

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: दक्षिण कोरिया (South Korea) गणराज्य के मुंगयोंग शहर (Mungyeong City) में एशियन हॉकी महासंघ (Asian Hockey Federation) के चुनाव में हॉकी झारखंड (Hockey Jharkhand) के अध्यक्ष सह हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह (Bhola Nath Singh) उपाध्यक्ष के पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

साथ ही उन्हें एशिया महाद्वीप (Asia Continent) का उभरता हुआ खेल प्रशासक एशिया महादेश अवार्ड (Asia Continent Award) से भी सम्मानित किया गया है।

एशियन हॉकी फेडरेशन के उपाध्यक्ष चुने गए भोलानाथ सिंह- Bholanath Singh elected Vice President of Asian Hockey Federation

भोलानाथ को यह अवार्ड फुमिओ ओगुरा ने दिया

भोलानाथ को यह अवार्ड (FIH) विश्व हॉकी महासंघ के अध्यक्ष तैय्यब इकराम एवं (AHF) एशियन हॉकी महासंघ के अध्यक्ष फुमिओ ओगुरा ने दिया।

झारखंड (Jharkhand) के इतिहास में यह पहला अवसर होगा कि राज्य के किसी खेल संघ (Sports Federation) के अध्यक्ष या सदस्य को विश्व के किसी महादेश के खेल संघ के उपाध्यक्ष बनाया गया है।

एशियन हॉकी फेडरेशन के उपाध्यक्ष चुने गए भोलानाथ सिंह- Bholanath Singh elected Vice President of Asian Hockey Federation

पुरस्कार के तौर पर 1000 डॉलर की राशि प्रदान की गयी

इनके अलावा झारखंड की बिगन सोय एशियन हॉकी फेडरेशन (Asian Hockey Federation) के एडवाइजरी समिति की सदस्य बनायी गयी हैं।

AHF कांग्रेस में झारखंड के सिमडेगा की बेटी अंतरराष्ट्रीय महिला हॉकी खिलाड़ी सलीमा टेटे (Salima Tete) को इमेजिंग प्लेयर ऑफ द ईयर एशिया महादेश का अवार्ड (एशिया महादेश का उभरता हुआ सितारा) से सम्मानित किया गया। उन्हें पुरस्कार के तौर पर 1000 डॉलर की राशि प्रदान की गयी।

एशियन हॉकी फेडरेशन के उपाध्यक्ष चुने गए भोलानाथ सिंह- Bholanath Singh elected Vice President of Asian Hockey Federation

झारखंड के खेल इतिहास में यह बहुत बड़ी उपलब्धि: कोनबेगी

AHF एशियन हॉकी महासंघ के कांग्रेस में शामिल हॉकी इंडिया के कोषाध्यक्ष शेखर जे मनोहरण, हॉकी इंडिया के एक्सक्यूटिव डायरेक्टर आरके श्रीवास्तव और हॉकी इंडिया के अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि यह हमलोगों के लिए बहुत बड़ा सम्मान है।

हॉकी झारखंड के उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने कहा कि झारखंड के खेल इतिहास में यह बहुत बड़ी उपलब्धि है।

भोलानाथ सिंह हॉकी झारखंड के अध्यक्ष पद में निर्वाचित हुए

भोलानाथ सिंह : पलामू जिला अंतर्गत पिपरा अखारा के रहने वाले भोलानाथ सिंह सितंबर 2014 में हॉकी झारखंड के अध्यक्ष पद में निर्वाचित हुए।

अपनी कार्य कुशलता से लगातार आगे बढ़ते हुए वे हॉकी इंडिया के सह सचिव एवं उपाध्यक्ष के बाद, अभी कुछ दिनों पहले ही महासचिव बनाये गये। वे अब एशियन हॉकी फेडरेशन के उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं।

सलीमा टेटेः सिमडेगा जिला (Simdega District) अंतर्गत सदर प्रखंड बड़की छप्पर गांव की बेटी सलीमा टेटे सुदूरवर्तीय गांवों आयोजित होने वाले खस्सी कप मुर्गा कप हॉकी प्रतियोगिताओं में बांस की हॉकी स्टिक से खेलते हुए विगत 2016 में जूनियर भारतीय महिला टीम से शुरुआत करते हुए अब टोक्यो ओलंपिक, विश्व कप, कोमोनवेल्थ गेम्स सहित कई अंतरराष्ट्रीय हॉकी मैच में भारत की प्रतिनिधित्व कर रही है।

बिगन सोय हॉकी को बढ़ावा देने का कार्य कर रही

बिगन सोयः प. सिंहभूम जिले (West Singhbum District) के बंदगांव की बेटी बिगन सोय ने 2013 जूनियर महिला विश्व कप में भारतीय महिला हॉकी टीम के गोलकीपर से खेलते हुए तीसरे स्थान के लिए खेले गए निर्णायक मैच में पेनल्टी शूटआउट में गेंद रोककर भारत को कांस्य पदक दिलाई है और 2018 से ही हॉकी झारखंड से जुड़कर हॉकी को बढ़ावा देने का कार्य कर रही है।

spot_img

Latest articles

जिला अदालत भवन निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त, मांगी पूरी रिपोर्ट

High Court Strict on Construction of District court Building : राज्य की जिला अदालतों...

पलामू में आधुनिक पुलिस व्यवस्था की ओर बड़ा कदम, बनेगा 6 मंजिला बहुउद्देश्यीय पुलिस भवन

Major step Towards Modern Policing in Palamu: पलामू जिले में पुलिस व्यवस्था को और...

स्मार्ट मीटर में बैलेंस नेगेटिव होते ही कट रही बिजली, रांची में हजारों कनेक्शन बंद

Electricity Department Tightens Rules : रांची में स्मार्ट मीटर वाले बिजली उपभोक्ताओं (Electricity Consumers)...

खबरें और भी हैं...