Homeझारखंडबोकारो में की थी मारपीट और छिनतई, इस तरह पकड़ा गया पटना...

बोकारो में की थी मारपीट और छिनतई, इस तरह पकड़ा गया पटना के दानापुर में…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

बोकारो : एक युवक रॉकी कुमार ने 4 मार्च की सुबह Bokaro Steel Plant के DGM नवनीत कुमार के साथ मारपीट की थी।

मोबाइल और अंगूठी भी छीन लिया था। उसे सेक्टर (Sector) 4 थाना पुलिस ने पटना के दानापुर से अरेस्ट (Arrest) कर लिया है।

पुलिस ने उसके पास से छीने गए मोबाइल को भी जब्त कर लिया है।

वारदात में शामिल दो साथियों का बताया नाम

रॉकी ने घटना में शामिल अपने 2 साथियों का भी नाम पुलिस को बताया है। उसने यह भी बताया कि अंगूठी एक दोस्त के पास रख दी है।

पुलिस दोनों साथियों की भी तलाश (Pursuit) कर रही है। थाना प्रभारी अजय प्रसाद ने बताया कि घटना के बाद लगातार बोकारो पुलिस (Bokaro Police) की तकनीकी सेल मामले के खुलासे को लेकर प्रयास कर रही थी।

इसी बीच जानकारी मिली कि घटना में शामिल तीन युवकों में एक युवक बोकारो का रहने वाला है, जबकि उसके दो सहयोगी पटना के हैं।

पुलिस की टीम (Police Team) पटना जिले के दानापुर पहुंची तो रॉकी कुमार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उसकी निशानदेही (Spotter) पर अन्य दो आरोपियों को पकड़ने की कोशिश पुलिस कर रही है।

spot_img

Latest articles

रांची को अतिक्रमण-मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की दो अहम बैठकों में बड़े निर्देश

Important meetings of the Municipal Corporation: रांची नगर निगम में शुक्रवार को शहर की...

इंडिगो संकट पर DGCA सख्त: CEO पीटर एल्बर्स दोबारा पूछताछ में हुए शामिल

DGCA Cracks down on IndiGo crisis : देश की सबसे बड़ी निजी एयरलाइंस कंपनियों...

खबरें और भी हैं...