सिक्किम के नाथू ला में भारी हिमस्खलन, 7 पर्यटकों की मौत, 11 घायल

हिमस्खलन दोपहर करीब 12 बजे भारत-चीन सीमा (India-China border) के पास स्थित एक ऊंचे पहाड़ी दर्रे नाथू ला के पास हुआ।

News Aroma Media
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: Sikkim के नाथू ला (Nathu La) में बॉर्डर इलाके में मंगलवार (4 अप्रैल) को भारी हिमस्खलन (Avalanche) हुआ है।

इस घटना में 7 पर्यटकों की मौत हो गई है और 11 घायल हुए हैं। करीब 80 पर्यटकों के फंसे होने की आशंका है।

सेना के अधिकारियों ने ये जानकारी दी। मृतकों में चार पुरुष, एक महिला और एक बच्चा शामिल है।

हिमस्खलन के बाद गंगटोक को नाथू ला से जोड़ने वाले 15वें मील जवाहरलाल नेहरू मार्ग (Jawaharlal Nehru Marg) पर बचाव अभियान जारी है।

सिक्किम के नाथू ला में भारी हिमस्खलन, 7 पर्यटकों की मौत, 11 घायल Heavy avalanche in Sikkim's Nathu La kills 7 tourists, 11 injured

350 फंसे पर्यटकों और 80 वाहनों को बचाया गया

बर्फ में फंसे 22 पर्यटकों को रेस्क्यू किया गया। उन्हें गंगटोक के STNM अस्पताल और सेंट्रल रेफरल अस्पताल (Central Referral Hospital) में भर्ती कराया गया है।

सड़क से बर्फ हटाने के बाद 350 फंसे पर्यटकों और 80 वाहनों को बचाया गया।

सिक्किम के नाथू ला में भारी हिमस्खलन, 7 पर्यटकों की मौत, 11 घायल Heavy avalanche in Sikkim's Nathu La kills 7 tourists, 11 injured

भारत-चीन सीमा के पास हुआ हिमस्खलन

हिमस्खलन दोपहर करीब 12 बजे भारत-चीन सीमा (India-China border) के पास स्थित एक ऊंचे पहाड़ी दर्रे नाथू ला के पास हुआ।

पहाड़ी दर्रा समुद्र तल से 4,310 मीटर (14,140 फीट) की ऊंचाई पर स्थित है और यह एक प्रमुख पर्यटन स्थल है।

सिक्किम के नाथू ला में भारी हिमस्खलन, 7 पर्यटकों की मौत, 11 घायल Heavy avalanche in Sikkim's Nathu La kills 7 tourists, 11 injured

“बिना अनुमति के 15वें मील की ओर गए पर्यटक”

चेकपोस्ट (Check Post) के महानिरीक्षक सोनम तेनजिंग भूटिया ने बताया कि पास केवल 13वें मील के लिए जारी किए जाते हैं, लेकिन पर्यटक बिना अनुमति के 15वें मील की ओर जा रहे हैं।

ये घटना 15वें मील में हुई। फिलहाल सिक्किम पुलिस, सिक्किम के ट्रैवल एजेंट्स एसोसिएशन (Travel Agents Association), पर्यटन विभाग (Tourism Department) के अधिकारियों और वाहन चालकों की ओर से बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

TAGGED:
Share This Article