HomeUncategorizedतेलंगाना BJP चीफ बंदी संजय कुमार को पुलिस ने देर रात हिरासत...

तेलंगाना BJP चीफ बंदी संजय कुमार को पुलिस ने देर रात हिरासत में लिया, 8 अप्रैल को है PM मोदी का दौरा

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Pramender Reddy Bandi Sanjay Kumar Detained: तेलंगाना (Telangana) BJP चीफ बंदी संजय कुमार (Sanjay Kumar) को पुलिस ने मंगलवार-बुधवार (4-5 अप्रैल) की दरमियानी रात उनके करीमनगर स्थित आवास से हिरासत में ले लिया।

तेलंगाना BJP चीफ को ऐसे समय में हिरासत में लिया गया है जब तीन दिन बाद 8 अप्रैल को PM नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) राज्य के दौरे पर पहुंचने वाले हैं।

ANI की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस देर रात करीमनगर में बंदी संजय के आवास पर पहुंची और उन्हें हिरासत में ले लिया।

तेलंगाना BJP चीफ बंदी संजय कुमार को पुलिस ने देर रात हिरासत में लिया, 8 अप्रैल को है PM मोदी का दौरा- Police detained Telangana BJP Chief Bandi Sanjay Kumar late night, PM Modi's visit on 8th April

अभी तक हिरासत के पीछे की वजह नहीं आई सामने

बंदी संजय को हिरासत में लिए जाने के समय वहां पर तनाव (Tension) की स्थिति बन गई जब BJP नेता के समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुलिस को रोकने की कोशिश की।

पुलिस बंदी संजय को उठाकर ले गई और उन्हें वैन में बिठाया। रिपोर्ट के अनुसार, BJP नेता को नालगौंडा जिले (Nalgonda District) के बोम्मला रामाराम पुलिस स्टेशन ले जाया गया है। अभी तक हिरासत के पीछे की वजह सामने नहीं आई है।

तेलंगाना BJP चीफ बंदी संजय कुमार को पुलिस ने देर रात हिरासत में लिया, 8 अप्रैल को है PM मोदी का दौरा- Police detained Telangana BJP Chief Bandi Sanjay Kumar late night, PM Modi's visit on 8th April

BJP ने राज्य सरकार पर साधा निशाना

BJP ने बंदी संजय कुमार की गिरफ्तारी का विरोध करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। पार्टी की राज्य इकाई के महासचिव प्रमेंदर रेड्डी (Pramender Reddy) ने कहा, BJP की राज्य इकाई के अध्यक्ष बंदी संजय को पुलिस ने आधी रात को गिरफ्तार कर लिया।

उन्हें करीमनगर स्थित उनके आवास से अवैध रूप (Invalid form) से पकड़ा गया। रेड्डी ने आरोप लगाया कि यह केवल तेलंगाना में PM मोदी के कार्यक्रम में बाधा पहुंचाने की कोशिश है। आखिर बंदी संजय कहां चले जाते, उन्हें सुबह कानूनी कार्रवाई (Legal Action) शुरू करनी चाहिए थी।

तेलंगाना BJP चीफ बंदी संजय कुमार को पुलिस ने देर रात हिरासत में लिया, 8 अप्रैल को है PM मोदी का दौरा- Police detained Telangana BJP Chief Bandi Sanjay Kumar late night, PM Modi's visit on 8th April

राज्य भर में प्रदर्शन का एलान

रेड्डी ने सवाल किया, “एक MP के खिलाफ आधी रात को इस कार्रवाई की क्या जरूरत थी? अपराध क्या है और क्या केस है? वे हमें कुछ भी नहीं बता रहे हैं।

ये केवल इसलिए है कि वह पेपर लीक मामले पर लगातार राज्य सरकार (State Government) के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। यह लोकतंत्र के खिलाफ है।” तेलंगाना BJP नेताओं ने बंदी संजय को हिरासत में लिए जाने के खिलाफ राज्य व्यापी प्रदर्शन शुरू करने को कहा है।

रेड्डी ने कहा, हम पुलिस की इस कार्रवाई के खिलाफ राज्य भर में प्रदर्शन करेंगे।

तेलंगाना BJP चीफ बंदी संजय कुमार को पुलिस ने देर रात हिरासत में लिया, 8 अप्रैल को है PM मोदी का दौरा- Police detained Telangana BJP Chief Bandi Sanjay Kumar late night, PM Modi's visit on 8th April

8 अप्रैल को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखायेंगे PM मोदी

PM नरेंद्र मोदी 8 अप्रैल को तेलंगाना पहुंच रहे हैं। PM यहां सिकंदराबाद से तिरुपति के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के साथ ही विभिन्न विकास योजनाओं (Various Sevelopment Plans) की शुरुआत करने वाले हैं।

spot_img

Latest articles

रांची को अतिक्रमण-मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की दो अहम बैठकों में बड़े निर्देश

Important meetings of the Municipal Corporation: रांची नगर निगम में शुक्रवार को शहर की...

इंडिगो संकट पर DGCA सख्त: CEO पीटर एल्बर्स दोबारा पूछताछ में हुए शामिल

DGCA Cracks down on IndiGo crisis : देश की सबसे बड़ी निजी एयरलाइंस कंपनियों...

खबरें और भी हैं...