चतरा मुठभेड़ में घायल 5 लाख के इनामी नक्सली नंदकिशोर यादव समेत 4 नक्सली गिरफ्तार

उल्लेखनीय है कि सोमवार को चतरा मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने पांच नक्सलियों (Maoists) को मार गिराया था। इस मुठभेड़ के बाद कई नक्सली जान बचाकर भाग निकले

News Desk
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मेदिनीनगर: चतरा (Chatra) के लावालौंग में सुरक्षाबलों और CPI Maoists के बीच हुई मुठभेड़ में घायल पांच लाख के इनामी नक्सली नंदकिशोर यादव (Nandkishore Yadav) उर्फ ननकुरिया सहित चार नक्सलियों को पुलिस ने गुप्त सूचना पर गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार नक्सलियों (Maoists) के पास से पुलिस ने इंसास समेत कई आधुनिक हथियार बरामद किए हैं।

नक्सली के इलाज में सहयोग कर रहे तीन लोगों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया

पलामू SP चंदन सिंह ने बताया कि नक्सलियों के इलाज कराने की जानकारी पलामू पुलिस (Palamu Police) को मिली थी। इसके बाद पुलिस ने सर्च अभियान शुरू किया था।

सर्च अभियान (Search Operation) के क्रम में पुलिस ने नंदकिशोर यादव उर्फ ननकूरिया को इंसास राइफल के साथ गिरफ्तार किया है। नंदकिशोर यादव Maoists का सब जोनल कमांडर है और झारखंड (Jharkhand) की सरकार ने उस पर पांच लाख का इनाम रखा हुआ है।

उन्होंने बताया कि नंदकिशोर यादव को सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में गोली लगी थी। वह पलामू के पिपराटांड़ और पांकी थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके में अपना इलाज करवा रहा था। नक्सली के इलाज में सहयोग कर रहे तीन लोगों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।

कई नक्सली जान बचाकर भाग निकले

उल्लेखनीय है कि सोमवार को चतरा मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने पांच नक्सलियों (Maoists) को मार गिराया था। इस मुठभेड़ के बाद कई नक्सली जान बचाकर भाग निकले थे।

Share This Article