शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो का पार्थिव शरीर आज नहीं पहुंचेगा रांची

इसके बाद हरमू स्थित पार्टी के केंद्रीय कार्यालय (कैम्प) में जगरनाथ महतो का पार्थिव शरीर, अंतिम दर्शन एवं श्रद्धांजलि के लिए लाया जाएगा। यह जानकारी झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के वरिष्ठ नेता विनोद कुमार पांडेय ने दी

News Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो (Jagarnath Mahato) का पार्थिव शरीर सात अप्रैल को रांची (Ranchi) के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट (Birsa Munda Airport) पर पहुंचेगा। वहां से महतो के पार्थिव शरीर को झारखंड विधान सभा ले जाया जाएगा।

इसके बाद हरमू स्थित पार्टी के केंद्रीय कार्यालय (कैम्प) में जगरनाथ महतो का पार्थिव शरीर, अंतिम दर्शन एवं श्रद्धांजलि के लिए लाया जाएगा।

यह जानकारी झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के वरिष्ठ नेता विनोद कुमार पांडेय ने दी।

Share This Article