आकांक्षा दुबे की मौत के मामले में समर सिंह चढ़ा पुलिस के हत्थे

उसकी मां मधु दुबे (Madhu Dubey) ने भोजपुरी गायक समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए थे। मधु दुबे का कहना था कि उनकी बेटी की हत्या हुई है

News Desk
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गाजियाबाद: UP पुलिस (UP Police) ने भोजपुरी सिनेमा की अभिनेत्री आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) की मौत के मामले में मुख्य आरोपित सिंगर समर सिंह (Samar Singh) को नंदग्राम थाना क्षेत्र से गुरुवार रात दबोच लिया।

गाजियाबाद के DCP निपुण अग्रवाल के अनुसार समर सिंह को चार्म्स क्रिस्टल सोसायटी राजनगर एक्सटेंशन (Charms Crystal Society Rajnagar Extension) से पकड़ा गया है।

आकांक्षा दुबे की मौत के मामले में समर सिंह चढ़ा पुलिस के हत्थे- Samar Singh arrested by the police in the case of Akanksha Dubey's death

मधु दुबे ने समर सिंह के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए

पुलिस का कहना है कि उसे वाराणसी (Varanasi) ले जाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि आकांक्षा दुबे 26 मार्च को सारनाथ के एक होटल के कमरे में फांसी के फंदे से लटकी मिली थी।

उसकी मां मधु दुबे (Madhu Dubey) ने भोजपुरी गायक समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए थे। मधु दुबे का कहना था कि उनकी बेटी की हत्या हुई है। इसका जिम्मेदार समर सिंह और उसका भाई संजय सिंह है।

आकांक्षा दुबे की मौत के मामले में समर सिंह चढ़ा पुलिस के हत्थे- Samar Singh arrested by the police in the case of Akanksha Dubey's death

TAGGED:
Share This Article