जमशेदपुर पुलिस ने BJP नेता अभय सिंह को लिया हिरासत में, इस विवाद के मामले में…

अभय सिंह के भाई निर्भय सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह सिटी एसपी, DSP पुलिस बल के साथ सुबह करीब 5 बजे अभय सिंह के घर पहुंचे और उन्हें हिरासत में ले लिया

News Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: सोमवार की सुबह जमशेदपुर (Jamshedpur) के कदमा में दो गुटों में विवाद को लेकर जिला पुलिस ने BJP नेता अभय सिंह (Abhay Singh) को हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस की एक टीम उनके काशीडीह (Kashidih) स्थित आवास पहुंची और उन्हें हिरासत में लेकर बिष्टुपुर थाना (Bishtupur Police Station) ले गई। थाने में ही उनसे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने नहीं दी है जानकारी

अभय सिंह के भाई निर्भय सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह सिटी एसपी, DSP पुलिस बल के साथ सुबह करीब 5 बजे अभय सिंह के घर पहुंचे और उन्हें हिरासत में ले लिया।

अभय सिंह को किस मामले में हिरासत में लिया गया है। इसकी जानकारी पुलिस ने नही दी है।

TAGGED:
Share This Article